O Romeo BO Collection Day 2: शाहिद कपूर की फिल्म को मिली जबरदस्त उछाल, दूसरे दिन कूटे खूब पैसे

O Romeo Box Office Collection Day 2: फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। 13 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरी इस रोमांटिक क्राइम ड्रामा को वैलेंटाइन वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है, जिसका असर सीधे कमाई पर दिखाई दिया। इस फिल्म का क्लैश शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं से हुआ था। जिसका कोई खास असर कलेक्शन में दिखाई नहीं दे रहा है।

O Romeo BO Collection Day 2

ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को लगभग 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। इससे पहले शुक्रवार को इसकी ओपनिंग 8.50 करोड़ रुपये रही थी। दो दिनों में कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो एक मजबूत शुरुआत मानी जा रही है। लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह रफ्तार अहम है, क्योंकि आगे का वीकेंड इसकी दिशा तय करेगा।

फिल्म में शाहिद ने गैंगस्टर 'हुसैन उस्तारा' का किरदार निभाया है, जो कहानी का केंद्रीय चेहरा है। तृप्ति डिमरी उनके साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आती हैं और दोनों के बीच की केमिस्ट्री को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कहानी अपराध और भावनाओं के जटिल ताने-बाने में बुनी गई है, जिससे फिल्म को अलग पहचान मिलती है।

स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देते हैं।

यह फिल्म लेखक S. Hussain Zaidi की किताब Mafia Queens of Mumbai के एक अध्याय से प्रेरित बताई जा रही है। कहानी मुंबई के अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है, जिसमें सत्ता, भावनाएं और अपराध की परतें खुलती हैं। अब सबकी नजरें तीसरे दिन के आंकड़ों पर टिकी हैं। यदि यही रफ्तार बनी रही, तो 'ओ रोमियो' शुरुआती हफ्ते में मजबूत स्थिति बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+