न्यासा देवगन ने पहना सलवार सूट और हो गईं ट्रोल, लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर कहा- पू बनी पार्वती

Nysa Devgn Trolled: श्री सिद्धिविनायक मंदिर में न्यासा का ऐसा देसी लुक देखकर हर कोई हैरान था। लोग उन्हें उनके ड्रेस और लुक के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

nysa devgn

Nysa Devgn Trolled: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री की काफी चर्चित स्टारकिड हैं। न्यासा देवगन अपनी पार्टीज और आउटफिट्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी पार्टीज की तस्वीरें और वीडियोज हमेशा इंटरनेट पर आग लगाते रहते हैं। लोगों की मानें तो बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही न्यासा देवगन सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। वह अक्सर बोल्ड वेस्टर्न आउटफिट्स में ही नजर आती हैं। लेकिन हाल ही में न्यासा को एथनिक सूट सलवार में देखा गया। वह अपनी मां काजोल के साथ मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए पहुंची थीं। न्यासा की ये तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग उन्हें उनके ड्रेस और लुक के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

न्यासा का देसी लुक देखकर लोग हुए हैरान

न्यासा का देसी लुक देखकर लोग हुए हैरान

श्री सिद्धिविनायक मंदिर में न्यासा का ऐसा देसी लुक देखकर हर कोई हैरान था। आपको बता दें कि न्यासा अपनी मां काजोल के साथ मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पहुंची थीं। इस दौरान न्यासा देवगन को सफेद रंग के सलवार सूट में देखा गया। न्यासा का ये रूप देखकर आम लोगों से लेकर पैपराजी तक शॉक्ड हो गए थे। लोगों को लग रहा था कि आखिर न्यासा को ये क्या हो गया है।

न्यासा देवगन का वीडियो हो रहा है वायरल

काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा का ये वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यासा देवगन को एथनिक लुक में देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोग तो जमकर न्यासा की आलोचना कर रहे हैं। लोग जमकर इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं।

करीना कपूर से हुई न्यासा की तुलना

करीना कपूर से हुई न्यासा की तुलना

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने न्यासा के इस बदलाव को फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' की 'पू' के साथ तुलना की है। फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में काजोल भी नजर आई थीं जिनकी बहन का रोल करीना कपूर ने निभाया था। ऐसे में लोगों ने 'पू' के किरदार को याद करते हुए न्यासा देवगन को जमकर ट्रोल किया है।

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बातें

लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बातें

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोगों ने न्यासा पर जमकर तंज कसा है। एक यूजर ने न्यासा के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- पू बनी पार्वती। वहीं एक शख्स ने लिखा है- पार्टी बेबी अचानक बदल गई हैं। हालांकि कुछ लोग न्यासा की तारीफ करते भी नजर आए- ये है असली न्यासा देवगन।

विदेश में पढ़ाई कर रही हैं न्यासा देवगन

आपको बता दें कि काजोल और अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा देवगन फिलहाल विदेश में पढ़ाई कर रही हैं। बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर भी अभी तक उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि न्यासा के सोशल मीडिया हैंडल्स को देखकर तो कोई भी ये कह सकता है कि वह एक पार्टी लवर हैं। वह अक्सर देश-विदेश में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+