ग्लोइंग मेकअप में बेहद खूबसूरत दिखीं Nysa Devgan, लंदन में नाइट क्लब में जमकर की मस्ती
हाल ही में अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस न्यासा की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपना प्यार लुटा
मुंबई, 7 जुलाई: सुपरस्टार अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा बॉलीवुड की पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक हैं। न्यासा ने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, फिर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। न्यासा की तस्वीरें कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में न्यासा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस न्यासा की तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कमेंट कर अपना प्यार लुटा रहे हैं।

न्यासा के साथ थी इस फेमस एक्टर की बेटी
इन दिनों न्यासा लंदन में हैं और अपने फ्रेंड्स के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। इस बात का सबूत न्यासा की रीसेंट तस्वीरें हैं, जिनमें वे काफी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ रॉकिंग पार्टी की। उनकी इस पार्टी तस्वीर में उनके साथ अर्जुन रामपाल की बेटी भी थीं। पार्टी से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

स्टाइलिश नजर आईं न्यासा
इन तस्वीरों में न्यासा देवगन काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। न्यासा ने ब्लू जींस और व्हाइट ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है। न्यासा ने ग्लोइंग मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया है। उनके इस ग्लैमरस लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

हाल ही में मनाया जन्मदिन
बताते चलें कि न्यासा ने हाल ही में अपना 19वां जन्मदिन मनाया है। अजय देवगन और काजोल की बेटी काफी स्टाइलिश हैं। वे इस वक्त यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई कर रही हैं। उनके बॉलीवुड डेब्यू की खबरें भी उड़ती रहती हैं। वे दिल्ली में आयोजित FDCI X लैक्मे फैशन वीक शो का हिस्सा थीं।












Click it and Unblock the Notifications