बेटे को जन्म देने के बाद नुसरत जहां ने शेयर की पहली फोटो, डिलीवरी के बाद देखें क्या हो गया है हाल
कोलकाता, 03 सितंबर। बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।26 अगस्त को खूबसूरत एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां ने बेटे को जन्म दिया है। अपनी शादी को ही अमान्य बताने वाली नुसरत जहां अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर जमकर चर्चा में रहीं। अस्पताल से घर लौटने के बाद नुसरत ने अपनी एक लेटेस्ट फोटो अपनी इंस्टा पर शेयर की है। जिसमें वो डिलीवरी के बाद काफी बदली हुई नजर आ रही हैं।

नुसरत जहां ने शेयर की डिलीवरी के बाद पहली फोटो
नुसरत जहां ने अस्पताल से घर लौटने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें वे एकदम बदले लुक में नजर आ रही हैं। सांसद के फोटो शेयर करते ही ये फोटो जमकर वायरल हो रही है लोग जमकर कमेंट और ट्रोल भी कर रहे हैं।

नुसरत जहां डिलीवरी के बाद काफी बदली हुई आ रही नजर
नुसरत जहां ने इस लेटेस्ट फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट लाइनिंग की शर्ट पहने हुईं हैं। साथ ही उनके खुले बाल और लाइट मेकअप उनके लुक को डिफरेंट बना रहा है पहले की अपेक्षा वो काफी कमजोर और गंभीर नजर आ रही है। पहले की तरह नुसरत खूबसूरत ओर खिलखिलाती भी नजर नहीं आ रही हैं।

नुसरत जहां ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखी ये बात
इस फोटो को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- ''उन लोगों से आलोचना न स्वीकार करें, जिनसे आप सलाह नहीं लेते। '' इसके साथ ही उन्होंने न्यूरोल, न्यूलुक जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया. फोटो कर्टसी क्रेडिट: डैडी' लिखा है। नुसरत की इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं वहीं ट्रोलर्स भी जमकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और एक यूजर ने यहां तक लिखा कर्म सामने आते हैं।

निखिल जैन से शादी करने वाली नुसरत पति से रह रहीं हैं अलग
नुसरत जहां की पर्सनल लाइफ शादी करने के बाद से ही सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी रचाने वाली नुसरत जहां ने जैसे शादी करके सबको चौकाया था उसी तरह पति से बिना तलाक लिए अलग होकर कुछ महीने पहले सुर्खियां बटोरी थी। शादी के बाद हिंदू औरतों की तरह मांग में सिंदूर और हाथों में चूडि़यों में दिखाई देने वाली नुसरत ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर के बीच ये ऐलान कर दिया था कि वो निखिल जैन से अलग हो चुकी हैं। उन्हें तलाक लेने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी शादी भारतीय कानून के हिसाब से मान्य ही नहीं हैं क्योंकि उन्होंने तुर्की में ब्याह रचाया था।

पति निलिख ने बेटे के जन्म के बाद नुसरत को दी थीं बधाई
खूबसूरत नुसरत जहां और निखिल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं लेकिन दो ही साल के अंदर दोनों के बीच इतनी दूरियां बढ़ गई कि उन्होंने तुर्की में हुई अपनी और निखिली की शादी की गौरकानूनी बता दिया। फिलहाल तो वह निखिल जैन से अलग रह रही हैं। नुसरत की प्रेंगनेंसी की खबर सामने आने पर निलिख ने ये कह दिया था कि नुसरत जहां के पेट में पलने वाला बच्चान उनका नहीं हैं। वहीं नुसरत के मां बनने की खबर सुन निखिल ने उन्हें शुभकामनाएं भी दी थीं।डिलीवरी के बाद मैसेज में कहा था उनके साथ मेरे मतभेद भी मुझे नवजात शिशु के लिए शुभकामनाएं देने से नहीं रोक पाएंगे...।

अस्तपाल के बाहर नुसरत के बच्चे को यश गोद में लिए आए थे नजर
बता दें खबरों के अनुसार नुसरत जहां यश दास गुप्ता को डेट कर रही हैं और डिलीवरी से पहले नुसरत ने डॉक्टरों से रिकवेस्ट की थी कि डिलीवरी के समय यश उनके साथ रहें। अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय भी नुसरत जहां के बच्चे को यश ही हाथ में उठाए नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications