एक महीने का हुआ नुसरत जहां का बेटा, एक्ट्रेस ने यूं मनाया बच्चे के पहले महीने का जश्न
एक महीने का हुआ नुसरत जहां का बेटा, एक्ट्रेस ने यूं मनाया बच्चे के पहले महीने का जश्न
मुंबई, 27 सितंबर: एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद नुसरत जहां के बेटे यिशान जे दासगुप्ता का जन्म 26 अगस्त 2021 को हुआ था। रविवार यानी 26 सितंबर को नुसरत जहां का बेटा यिशान जे दासगुप्ता एक महीने का हो गया है। अपने बेटे के एक महीने होने की खुशी में नुसरत जहां से सेलिब्रेशन की है। मां नुसरत ने अपने बेटे के लिए एक प्यारा सा जन्मदिन केक के साथ इस दिन को घर पर ही सेलिब्रेट किया। नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम पर केक की फोटो भी शेयर की है।

26 अगस्त को हुआ था नुसरत जहां के बेटे का जन्म
नुसरत जहां ने 26 अगस्त 2021 को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। बंगाली एक्टर और उनके कथित प्रेमी यश दासगुप्ता नुसरत जहां को अस्पताल लेकर गए थे। बाद में उन्होंने ही पुष्टि की थी कि नुसरत और उनका बच्चा दोनों बिल्कुल फिट हैं। यश दासगुप्ता ने कहा था कि "जो लोग नुसरत के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं, उनके लिए मां और बच्चा स्वस्थ हैं और अच्छा कर रहे हैं।"
Recommended Video

एक महीने का हुआ नुसरत जहां का बच्चा
नुसरत जहां का बेटा एक महीने का हो गया है। नुसरत जहां ने बेटे के महीने भर होने की खुसी में जश्न मनाया है। नुसरत ने घर पर एक प्यारा नीला केक मंगाया था। केक को स्काई-ब्लू मार्जिपन कोटिंग के साथ कवर किया गया था। केक के टॉप पर एक प्यारा ग्रे टेडी बियर रखा हुआ था। इसके अलावा केक को स्टार और चांद से सजाया गया है। केक पर यिशान लिखा हुआ है। उसके साथ केक पर 'हैप्पी 1 मंथ' लिखा हुआ है।

यश दासगुप्ता है नुसरत के बेटे के पिता!
16 सितंबर को नुसरत के बेटे का नाम पब्लिक डोमेन में सामने आया था। कोलकाता नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र के अनुसार, बच्चे का नाम यिशान जे दासगुप्ता रखा गया है। जब से नुसरत जहां ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी तब से बच्चे के पिता के नाम को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन जन्म प्रमाण पत्र से ये पुष्टि हुई की नुसरत के बेटे का नाम यश दासगुप्ता है। प्रमाण पत्र में देबाशीष दासगुप्ता का उल्लेख है, जो बच्चे के पिता के रूप में अभिनेता यश दासगुप्ता का औपचारिक नाम है। नुसरत और यश के डेटिंग की खबरें कई दिनों से आ रही थी।












Click it and Unblock the Notifications