नुसरत भरुचा की तबीयत हुई खराब, जानें क्या हुआ एक्ट्रेस को, कैसे बिगड़ी हालत?

Nushrratt Bharuccha Health: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि नुसरत की तबीयत काफी खराब है। उन्होंने खुद बताया है कि वह बीमार हैं। उनको बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में इंफेक्शन हो गया है।

नुसरत भरूचा की तबीयत हुई खराब
नुसरत भरूचा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वह काले रंग की ड्रेस और काला चश्मा पहने हुए कार की पिछली सीट पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि वह बीमार होने के बावजूद मीटिंग के लिए गई हैं।

Nushrratt Bharuccha Health

'दीपावली के बाद की हालत'
नुसरत भरूचा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- दीपावली के बाद की हालत, सर्दी, बुखार, खांसी, शरीर में दर्द और आंखों में इन्फेक्शन। फिर भी किसी तरह खुद को मीटिंग के लिए लेकर गई हूं। मेरी हालत ठीक नहीं है पर काम जारी है।

केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा पर गई थीं नुसरत
इससे पहले पिछले हफ्ते नुसरत भरूचा ने शेयर किया था कि उन्होंने पहली बार केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिर की यात्रा की थी। उन्होंने मंदिर के दर्शन के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी किए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस धार्मिक यात्रा से धन्य हो गई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- धन्य! मेरा पहला केदारनाथ और बद्रीनाथ दर्शन, गॉड्सप्लान।

साल 2002 से नुसरत ने शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि नुसरत भरूचा ने साल 2002 में टेलीविजन शो 'किट्टी पार्टी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्हें साल 2006 में फिल्म 'जय संतोषी मां' से बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला था। एक्ट्रेस ने 'कल किसने देखा', 'ताज महल', 'लव सेक्स और धोखा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

फिल्म 'छोरी 2' में दिखाई देंगी एक्ट्रेस
नुसरत भरूचा ने फेमस फिल्म मेकर लव रंजन की रोमांटिक कॉमेडी मूवी 'प्यार का पंचनामा' में काम किया था जिससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस फिल्म में उनेक साथ कार्तिक आर्यन नजर आए थे। नुसरत अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। जल्द ही वह विशाल फुरिया की हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'छोरी 2' में दिखाई देंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+