क्या शादी में बिना नहाए पहुंचे थे आमिर खान के दामाद नूपुर शिखरे? Ira Khan ने सबके सामने खोली पोल

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से 3 जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज कर ली। इस दौरान नूपुर शिखरे बनियान-शॉर्ट्स पहनकर बारात लेकर पहुंचे। इन्हीं कपड़ों में उन्होंने शादी भी की जबकि इरा खान दुल्हन के लुक में नजर आईं। अब शादी के बाद से ही कपल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

नूपुर शिखरे ने इन्हीं जॉगिंग वाले कपड़ों में वेडिंग वेन्यू में अंदर एंट्री की। रजिस्टर्स मैरिज होने के बाद आयरा खान ने सबके सामने अपने पति नूपुर को टॉन्ट मारा और माइफ उठाकर कहा ''अब शावर लेने का वक्त है. जाओ. गुड बाय।'' इरा खान का ये मजेदार फनी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ira khan

इरा खान के इतना कहने के बाद नूपुर शिखरे ने फिर शेरवानी पहली और दूल्हे की तरह वह तैयार हुए। नहाने के बाद नुपुर ने शेरवानी पहनकर अपनी फैमिली और पत्नी इरा के साथ पैप्स को खूब पोज दिए। नुपुर शिखरे नीले रंग की शेरवानी पहने हुए नजर आए। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो देख फैंस अब फनी रिएक्शन दे रहे हैं।

इस वीडियो पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, अब तो शादी हो गई तो शॉवर लेने का क्या फायदा? एक ने लिखा, मतलब ये अपनी शादी में नहाया भी नहीं। एक अन्य ने लिखा, लगता है इसे शादी की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। एक ने लिखा, 'ऐसा लग रहा अभी जिम करके आया है और वही कपड़े पहनकर आ गया।'

बता दें कि, इरा खान और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को अपने परिवार वाले और करीबी दोस्तों के बीच कोर्ट मैरिज की। इसके बाद वह जल्द ही अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए उदयपुर के लिए रवाना होंगे। 8 जनवरी को दोनों हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगे। जिसमें उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरा और नूपुर मुंबई में 13 जनवरी को रिसेप्शन पार्टी देंगे। जिसमें तमाम बॉलीवुड के बड़े सितारे शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+