Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो में अब एक नई एंट्री, जानिए क्या है नाम?
टीवी एक्ट्रेस कनिका मान ने रोहित शेट्टी के रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए साइन किया है जिसकी कनिका मान ने खुद पुष्टि की है।
मुंबई, 13 मई: 'खतरों के खिलाड़ी 12' रियलिटी शो जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार भी होस्ट एक्शन स्टार और निर्देशक रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। शो की शूटिंग जल्द ही साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शुरू होने वाली है। वहीं इस बीच प्रतियोगियों की सूची में किसका नाम शामिल है इसको लेकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बता दें कि, 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' की अभिनेत्री कनिका मान ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है।

कनिका की होगी शो में एंट्री
शो में अपनी एंट्री को लेकर कनिका ने कहा कि "मैं हमेशा खतरों के खिलाड़ी की प्रशंसक रही हूं और मुझे पता है कि शो में मेरा अनुभव यादगार होगा और मैं इसे जीवन भर याद रखूंगी। मैं रोहित सर के साथ काम करने और उनके मार्गदर्शन में स्टंट करने के लिए उत्साहित हूं। और मुझे उम्मीद है कि इस शो के माध्यम से मैं न केवल अपने डर का डटकर सामना कर पाऊंगी, बल्कि अपनी ताकत का भी एहसास कर पाऊंगी और खुद को और भी बेहतर तरीके से जान पाऊंगी।"
कौन-कौन होगा कंटेस्टेंट?
बता दें कि, कनिका से पहले 'डोली अरमानों की' के फेमस अभिनेता मोहित मलिक ने रियलिटी शो के लिए अपनी पुष्टि दी थी। आपको बता दें कि स्टंट बेस्ड इस शो के कंटेस्टेंट का सिलेक्शन लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन, कौन से कंटेस्टेंट इस शो के सेलेक्ट किए गए हैं ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications