Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आम्रपाली नहीं, बॉलीवुड की इस हसीना पर मरते हैं 'निरहुआ', बेडरूम में रखी है संजय कपूर की एक्स वाइफ की फोटो

Dinesh Lal Yadav Nirahua: भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। आम्रपाली दुबे के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और ऑफ-स्क्रीन अफवाहें तो जगजाहिर हैं।

बॉलीवुड की इस हसीना के लिए धड़कता है निरहुआ का दिल
लेकिन हाल ही में निरहुआ ने खुद ये खुलासा किया है कि उनका दिल एक बॉलीवुड हसीना के लिए धड़कता था। हाल ही में आम्रपाली दुबे की बहन आंचल दुबे के पॉडकास्ट शो में पहुंचे निरहुआ ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं।

Nirahua

करिश्मा कपूर पर फिदा हैं दिनेश लाल यादव

इस पॉडकास्ट शो में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने बताया है कि 90 के दशक की बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनके दिल के बेहद करीब थीं। वह करिश्मा कपूर को इतना पसंद करते थे कि उनके पोस्टर्स से अपने बेडरूम की दीवारें तक सजा रखी थीं।

करिश्मा कपूर के पोस्टर्स से पिता होते थे नाराज

-निरहुआ ने मजेदार अंदाज में बताया कि उन्होंने अपने बेडरूम की दीवारों पर करिश्मा कपूर के कई पोस्टर लगा रखे थे। हालांकि इन पोस्टर्स को देखकर उनके पिता अक्सर नाराज हो जाते थे, खासतौर पर तब, जब वह भगवान की तस्वीरों के सामने अगरबत्ती दिखाते और उन्हें करिश्मा का पोस्टर नजर आता। इस पर उन्हें डांट भी खानी पड़ती थी।

-दिनेश लाल यादव ने य भी माना कि करिश्मा कपूर आज भी उनकी फेवरेट एक्ट्रेसस में से एक हैं। उन्होंने शो में बताया कि वह करिश्मा कपूर के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की लगभग हर फिल्म को कई बार देखा है और उनकी खूबसूरती और अदाकारी के वह आज भी कायल हैं।

सुपरस्टार निरहुआ का दमदार फिल्मी और राजनीतिक करियर

-आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक की थी। उन्हें पहला बड़ा ब्रेक म्यूजिक एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' से मिला था। इस एल्बम ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में बतौर अभिनेता कदम रखा और फिर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

-जानकारी के अनुसार भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि दोनों के बीच अफेयर की खबरें भी आती रहती हैं। हालांकि आम्रपाली ने हमेशा इस रिश्ते को अच्छी दोस्ती बताया है। वहीं अब निरहुआ ने राजनीति में भी कदम रख लिया है और एक नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+