Nora Fatehi Road Accident: खतरनाक हादसे का शिकार हुईं नोरा फतेही, नशे में गाड़ी चलाने की वजह से एक्सीडेंट
Nora Fatehi Road Accident:बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही बड़े हादसे में बाल-बाल बची है। यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब एक्ट्रेस मुंबई में आयोजित सनबर्न फेस्टिवल के लिए रवाना हो रही थीं। हादसे की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नोरा को डॉक्टर्स ने अगले कुछ दिनों तक रेस्ट की सलाह दी है। उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही फ्रेंच म्यूजिक प्रोड्यूसर और मशहूर डीजे डेविड गुएटा के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाली थीं। इसी सिलसिले में वह अपने घर से निकली थीं, तभी बीच सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर ने शराब पी रखी थी।

Nora Fatehi Road Accident: नशे में धुत था ड्राइवर
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हादसा नशे में धुत ड्राइवर की वजह से हुआ। आरोपी चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए नोरा फतेही की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद नोरा फतेही की टीम ने उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कार को जोरदार टक्कर लगी जबकि एक्ट्रेस को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उनकी सीटी स्कैन भी कराया गया है।
Nora Fatehi Health: एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर
सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने नोरा फतेही का सीटी स्कैन करवाया, ताकि किसी भी तरह की इंटरनल ब्लीडिंग या गंभीर चोट का पता लगाया जा सके। जांच के बाद डॉक्टरों ने राहत भरी जानकारी दी और बताया कि एक्ट्रेस को हल्की चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है। फिलहाल नोरा के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जल्दी रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications