FIFA में अपना गाना सुनते ही झूम उठीं Nora Fatehi, स्टेडियम में डांस करती दिखीं एक्ट्रेस, वायरल हुआ वीडियो
नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह फीफा 2022 में फुटबॉल मैच के दौरान अपना गाना सुनते ही एक्साइटेड हो जाती हैं।
Nora Fatehi Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने फैशन सेंस और डांस मूव्स को लेकर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस अपने बेहतरीन डांस से फैंस का दिल जीत लेती हैं और फीफा वर्ल्ड में भी वह ऐसा ही डांस करती दिखीं। इस बीच फीफा वर्ल्ड कप से नोरा फतेही का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसमें एक्ट्रेस स्टेडियम में अपना गाना सुनकर ही झूम उठीं।
Recommended Video

अपनी आवाज सुनकर नोरा फतेही हुईं एक्साइटेड
नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो अपने गाने को सुनने के बाद काफी एक्साइटेड दिखीं। एक्ट्रेस खुशी के मारे इतनी ज्यादा एक्साइटेड हो गईं कि, वह स्टेडियम में ही डांस करने लगी। वीडियो में नोरा फतेही की खुशी का अंदाजा देखने लायक है।

सोशल मीडिया पर नोरा फतेही ने शेयर की वीडियो
दरअसल, हाल ही में नोरा फतेही कतर में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप में खेले जा रहे मैच को देखने पहुंची थी। इस दौरान फीफा 2022 के एंथम सॉन्ग लगाया गया जिस पर एक्ट्रेस ने एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी। ये गाना सुनने के बाद नोरा काफी एक्साइटेड हो गई और इसकी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की।
बोलीं- 'ये मेरे लिए एक सपने जैसा'
नोरा फतेही ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'वो पल जब आप विश्व कप स्टेडियम में फीफा विश्व कप में अपना गाना सुनना एक सपने जैसा है और मेरे लिए एक मील स्टोन की तरह है, जो मेरी करियर के सफर के लिए बेहद कीमती है। मैंने हमेशा इस तरह के खास पलों के बारे में सोचा था। मैं हमेशा से बड़े सपने देखने वालों में से रही हूं और उन सपनों को हकीकत बनाना भी जानती हूं। मैंने एक शर्मीली लड़की से लेकर यहां तक का बेहतरीन सफर किया है'।

'मुझ पर जो हंसते लोग वो आज...'
इसके आगे नोरा फतेही ने अपने फैंस को मनोबल बढ़ाने के लिए लिखा कि, 'दोस्तों आप हमेशा अपने पर विश्वास करो, कभी किसी को ये मत कहने का मौका दो कि तुम किसी काबिल नहीं हो या तुम कोई काम नहीं कर सकते। आपके सपने कभी बहुत बड़े नहीं होते। जब मैंने ये शुरू किया तो कई लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया, लेकिन आज मैं यहां हूं... और दोस्तों ये तो सिर्फ शुरुआत है'।

फैंस कर रहे जमकर तारीफ
इससे पहले भी नोरा फतेही का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह फीफा वर्ल्ड कप में शानदार डांस परफॉर्मेंस करती दिखाई दी। जिसकी वजह से एक्ट्रेस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। फिलहाल उनकी लेटेस्ट वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब तक उनकी इस वीडियो में लाखों लाइक्स आ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications