तो क्या नोरा और गुरु रंधावा का चल रहा है चक्कर? वायरल हुईं गोवा Beach की तस्वीरें

मुंबई, 12 दिसंबर। इस वक्त सोशल मीडिया पर डॉसिंग स्टार नोरा फतेही और मशहूर पंजाबी-हिंदी सिंगर गुरु रंधावा छाए हुए हैं, वजह हैं उनकी वायरल तस्वीरें, जिनमें दोनों गोवा बीच में एक-दूसरे के साथ चिल करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चा होने लगी कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है? क्योंकि वायरल तस्वीरों में दोनों एक कपल की तरह नजर आ रहे हैं।

गोवा बीच की वायरल हुई तस्वीरें

गोवा बीच की वायरल हुई तस्वीरें

वायरल तस्वीरों में नोरा, गुरु के साथ ठहाके और वॉक करती नजर आ रही हैं और दोनों साथ में काफी क्यूट और खुश दिखाई पड़ रहे हैं और इसी वजह से दोनों के अफेयर की बातें होने लग गईं। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों ही संगीत के महारथि हैं, हो सकता है कि दोनों कोई एलबम का गाना यहां शूट कर रहे हैं। हालांकि कयासों का बाजार जोर-शोर से गर्म है लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

गुरु के अफेयर के चर्चे जोर-शोर से

गुरु के अफेयर के चर्चे जोर-शोर से

मालूम हो कि नोरा जहां बॉलीवुड की हॉट बेब्स में से एक हैं, वहीं गुरु रंधावा के लिए भी लड़कियां काफी क्रेजी रहती हैं, उनकी फैन फॉलोइंग भी बहुत ज्यादा है इसलिए जब गुरु के अफेयर के चर्चे होने लगे तो लोगों के कान खड़े हो गए।

नोरा की फोटो पर गुरु क्या कहते हैं?

नोरा की फोटो पर गुरु क्या कहते हैं?

वैसे इससे पहले भी कई बार गुरु के अफेयर के चर्चे हो चुके हैं लेकिन हर बार सारी बातें कोरी अफवाएं निकली हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपनी और एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी तो लोगों तब भी लगा कि दोनों का अफेयर चल रहा है लेकिन बाद में पता चला कि दोनों साथ में एक म्यूजिक एलबम शूट कर रहे हैं और ये तस्वीर उसी गाने की थी। लेकिन जब तक गुरु ने बात क्लीयर नहीं की थी, तब तक लोगों को लगा था कि संजना ही उनकी होने वाली जीवनसाथी है। फिलहाल देखते हैं कि नोरा की फोटो पर गुरु क्या कहते हैं?

रंधावा का पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा

रंधावा का पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा

मालूम हो कि जवां दिलों की धड़कन और यू-ट्यूब पर धमाल मचाने वाले सिंगर गुरु रंधावा का पूरा नाम गुरशरणजोत सिंह रंधावा है। उन्होंने पंजाबी, भांगड़ा, इंडी-पॉप और बॉलीवुड में कई हिट गीत गाए हैं। उन्हें 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वारगी', 'रात कमल है', 'सूट', 'बन जा रानी', 'मेड इन इंडिया', 'ईशारे तेरे', 'तेरे ते', 'फैशन', 'डाउनटाउन' और 'स्लोली स्लोली' जैसे गीतों के लिए जाना जाता है।

यूट्यूब पर 823 और 785 मिलियन बार देखा गया गाना

उनका गीत "हाई रेटेड गबरू" और "लाहौर" को यूट्यूब पर 823 और 785 मिलियन बार देखा जा चुका है, जो कि एक रिकॉर्ड है।

 नोरा फतेही एक शानदार बैले डांसर

नोरा फतेही एक शानदार बैले डांसर

तो वही कनाडा में जन्मीं नोरा फतेही एक शानदार बैले डांसर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में हिट डांस नंबर्स जैसे 'साकी साकी', 'दिलबर', 'कमरिया' से एक स्पेशल जगह बनाई है। वो आज की टॉप बॉलीवुड की हॉट बेब कही जाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+