टाइट ड्रेस में नोरा फतेही ने पानी की बोतल से किया खिलवाड़! फैमिली शो में भारी पड़ी ये हरकत, यूजर ने किया ट्रोल
भारत में सबसे पसंदीदा विदेशी सेलेब्स में से एक नोरा फतेही एक बार फिर खबरों में हैं। मोरक्कन-कैनेडियन डांसर और अभिनेत्री डांस प्लस प्रो में गेस्ट बनीं। इस दौरान नोरा ने बॉडी हगिंग ड्रेस पहना हुआ था। ये ड्रेस नोरा के कर्व्स को अच्छी तरह से हाईलाइट कर रही थी। देखते ही देखते नोरा ने कुछ ऐसा किया, जिससे उन्हें तारीफ के साथ बुरी तरह ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ गया।
दरअसल, नोरा शो में थीं तो गेस्ट, मगर उन्होंने एक शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। मगर इस दौरान नोरा के हाथ में पानी की बोतल नजर आ रही थी। नोरा ने देखते ही देखते इस बोतल से खुद पर पानी गिराना शुरू कर दिया और फिर हॉट डांस मूव्स दिखाए। शो के जज का भी मुंह ये देखने के बाद खुला रह गया। वहीं कंटेस्टेंट्स भी ये देखने के बाद काफी हैरान रह गए।

क्या नोरा फतेही ने टायला की वॉटर कोरियोग्राफी को कॉपी किया?
रेडिटर्स इस बारे में बात कर रहे हैं कि कैसे उन्होंने टायला की वॉटर कोरियोग्राफी से प्रेरणा ली। उन्होंने कहा कि सिंगर ने इसे शानदार तरीके से किया है। एक अन्य नेटीजन ने उन्हें ट्रेंडिंग हर चीज़ की नकल करने के लिए ट्रोल किया। लेकिन ज़्यादातर लोग इस परफॉर्मेंस से काफी नाराज नजर आए।
उन्होंने कहा है कि नोरा फतेही को जिस भी तरीके से डांस करना सही लगता था, वो ठीक था लेकिन चैनल को इसे फैमिली फ्रेंडली शो में प्रसारित नहीं करना चाहिए था।
लोगों को नोरा का इस कदर फैमिली शो में डांस स्टाइल बिल्कुल भी रास नहीं आया। देखते ही देखते कमेंट सेक्शन में लोगों ने डांसर को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यहां देखें वीडियो...
नोरा फतेही की बात करें, तो उनके डांस का पूरा इंडिया दीवाना है। उनके आइटम सॉन्ग्स पर सोशल मीडिया पर लोग जमकर रील्स भी बनाते हैं। नोरा के लिए लोगों की दीवानगी देखते ही बनती है। नोरा को बिग बॉस से पहचान मिली थी। हालांकि, वे शो से निकलकर अपने डांस के चलते लोगों के बीच फेमस हुई थीं।
ये भी पढ़ें: पागलों की तरह क्यों चिल्ला रही थीं हुस्न परी नोरा फतेही? वीडियो देखकर शॉक हो जाएंगे आप












Click it and Unblock the Notifications