चेक बाउंस केस में राजपाल के बाद अब अमीषा पटेल काटेंगी जेल? एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
एक्ट्रेस Ameesha Patel करीब 10 साल पुराने मामले की वजह से खबरों में बनी हुई हैं। मुरादाबाद की एक अदालत ने उनके खिलाफ चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। इस आदेश के सामने आते ही मामला सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि राजपाल यादव के बाद अब अमीषा पटेल जेल जाएंगी। लेकिन इन सबके बीच अमीषा ने बयान जारी किया और पूरे मामले की सच्चाई बताई।

अमीषा पटेल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा बयान शेयर करते हुए लिखा, यह मामला कई वर्ष पुराना है और पहले ही सुलझाया जा चुका है। शिकायतकर्ता पवन वर्मा के साथ एक सेटलमेंट डीड पर साइन हुए थे और तय की गई पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया था। इन सबके बावजूद मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाकर दोबारा कार्रवाई शुरू की गई है।
उन्होंने आगे कहा, मेरे वकील संबंधित व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। अमीषा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि वो इस तरह के फालतू मामले को तूल देने की जगह काम पर फोकस कर रही हैं।
बता दें, मामला वर्ष 2017 से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शादी फंक्शन में प्रस्तुति देने के लिए अभिनेत्री को 14.50 लाख रुपये एडवांस दिया गया था। इसके बाद ये जानकारी आई कि जिस दिन फंक्शन था वो वहां नहीं पहुंची। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में 10 लाख रुपये नकद लौटा दिए गए, जबकि बाकी 4.50 लाख रुपये का चेक बाउंस हो गया। इसी आधार पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई, जो अब अदालत के वारंट तक पहुंची है।
फिलहाल, अभिनेत्री की ओर से यह कहा गया है कि मामला निपटाया जा चुका है और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। अब आगे देखना है कि आखिर सही कौन है? क्या अमीषा जेल जाएंगी? ये पहली बार नहीं है, इससे पहले 2021 में भी 32.25 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में अमीषा सुर्खियों में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications