DID Lil Masters के विनर बने नोबोजित नारजारी, 9 साल की उम्र में कर दिखाया कमाल
डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के सीजन 5 के विजेता नोबोजित नारजारी बने हैं। असम के रहने वाले नोबोजीत मात्र नौ साल के हैं और उन्होंने शो में कई बार अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है।
मुंबई, 27 जून: डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर के सीजन 5 का फिनाले हो गया है और इसका खिताब नोबोजित नारजारी ने अपने नाम किया है। असम के रहने वाले नोबोजित मात्र नौ साल के हैं और उन्होंने शो में कई बार अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीता है। नोबोजित फ्रीस्टाइल, हिप हॉप के साथ-साथ अलग डांस स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से उन्होंने सबको हैरान कर दिया है।

जीत के बाद क्या बोले नोबोजित?
ईटाइम्स से बातचीत में नोबोजित ने कहा कि 'मैं डीआईडी लिटिल मास्टर्स की ट्रॉफी जीतकर काफी खुश हूं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ कंपीट कर पाऊंगा और इस शो को जीत पाऊंगा। उन्होंने कहा कि ये सब एक सपने जैसा लगता है और अपने सपनों में भी मैंने कभी ये नहीं सोचा था।'
बेहद कड़ा था मुकाबला
बताते चलें कि डीआईडी लिटिल मास्टर्स में नोबोजित के लिए मुकाबला बेहद कड़ा था। इस बार भी कई बच्चों ने ऑडिशन दिए, जिनमें से टॉप 15 को चुना गया था। 26 जून 2022 के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में सागर, नोबोजित, अप्पन, आध्याश्री और इशिता टॉप 5 कंटेस्टेंट पहुंचे और फिनाले में परफॉर्म किया, जिसके बाद नोबोजित को विनर चुना गया।
'जुग जुग जियो' की टीम रही मौजूद
आपको बता दें कि शो में प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म 'जुग जुग जियो' की टीम भी मौजूद रही। सितारे अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। ऐसे में अनिल कपूर, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, प्राजक्ता कोली और मनीष पॉल इस शो में आए और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ जमकर मस्ती भी की।












Click it and Unblock the Notifications