'श्री कृष्ण' नहीं बनना चाहते थे नीतीश भारद्वाज, फिर एक्टर को मिली रिश्वत ने कर दिया काम, दिलचस्प है किस्सा

Nitish Bhardwaj: बीआर चोपड़ा की साल 1988 में आई महाभारत वो शो है जो आज भी फैंस का सबसे पसंदीदा है। इस सीरियल को उस वक्त फैंस ने खूब प्यार दिया था। इस शो में नीतीश भारद्वाज ने भगवान श्री कृष्ण की भूमिका निभाई थी। एक्टर को इस रूप में देखकर हर किसी ने उन्हें भगवान मान लिया था।

महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाकर नीतीश भारद्वाज को काफी लोकप्रियता मिली थी। इस किरदार से उन्होंने घर-घर अपनी अलग पहचान बना ली थी। लेकिन क्या आप लोग जानते हैं इस रोल के लिए नीतीश भारद्वाज तैयार नहीं थे। उस वक्त उन्होंने इस किरदार के लिए साफ इंकार कर दिया था।

Nitish Bhardwaj

दरअसल, नीतीश भारद्वाज को पहले कई किरदार ऑफर हुए थे लेकिन किसी ना किसी वजह से उनके हाथ से वह प्रोजेक्ट फिसल गए। इसके बाद जब उन्हें श्री कृ्ष्ण का रोल ऑफर हुआ तो उन्होंने साफ मना कर दिया था। उन्होंने ये कहकर मना किया था कि कम उम्र में वह किसी दिग्गज कलाकार का रोल नहीं निभाना चाहते हैं।

जानकारी के मुताबिक, जब नीतीश भारद्वाज को इस रोल के लिए प्रोडक्शन हाउस से बार-बार फोन कॉल आने लगा तो उन्होंने हर बार मना करके टाल दिया। इसके बाद खुद बीआर चोपड़ा ने उन्हें फोन कॉल कर ऑडिशन के लिए बुलाया। डायरेक्टर के बार-बार कहने पर नीतीश भारद्वाज ऑडिशन देने के लिए तैयार हो गए थे।

जब नीतीश भारद्वाज डायरेक्टर से मिलने सेट पर पहुंचे तो बीआर चोपड़ा के बेटे रवि चोपड़ा ने उनके लिए रिश्वत के तौर पर समोसे और कचौड़ी रखे थे। वह जानते थे कि नीतीश को ये खाने में बहुत ज्यादा पसंद है। बस ये देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने श्री कृ्ष्ण के रोल के लिए हां कह दी। बाद में बी आर चोपड़ा ने अच्छे से समझाया और नतीजा यही हुआ कि नीतीश उनकी उम्मीद पर खरा उतड़े और घर-घर उन्हें इस किरदार के लिए पहचान मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+