'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर चार्ज करेंगे मोटी फीस, साई पल्लवी ने की डबल, यश की सुनकर लगेगा झटका

Ramayana Star Caste Fees: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रणबीर को पहली बार भगवान राम के अवतार में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सभी कलाकार तगड़ी फीस चार्ज कर रहे हैं।

फिल्म रामायण में जहां रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में है। इस बीच कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भगवान राम बनने के लिए रणबीर ने सबसे ज्यादा फीस वसूली है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने 75 करोड़ चार्ज किए हैं।

Ramayana

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणबीर कपूर एक फिल्म के लिए 70 करोड़ फीस चार्ज करते हैं। लेकिन फिल्म एनिमल को मिली सफलता के बाद एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। बता दें कि, फिल्म रामायण 3 पार्ट में बनेगी इस हिसाब से एक्टर कुल 225 करोड़ रुपए रकम चार्ज करेंगे। हालांकि इस किरदार के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वहीं बात करें साई पल्लवी की जो फिल्म में माता सिता के रोल में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो वह सीता बनने के लिए छह करोड़ रुपये चार्ज कर रही हैं। वहीं तीन पार्ट के हिसाब से उनकी फीस 18 करोड़ के आसपास हुई। हालांकि रणबीर की तुलना में उनकी फीस काम कम है। जानकारी के मुताबिक, साई पल्लवी हर फिल्म के लिए 2.5 से 3 करोड़ के आसपास फीस वसूलती हैं।

फिल्म रामायण में रावण का रोल साउथ सुपरस्टार यश निभाने वाले हैं। लेकिन रणबीर की तुलना में वह केवल 50 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। वहीं तीन पार्ट में एक्टर लगभग 150 करोड़ रुपए लेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में नीतेश तिवारी पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। उन्होंने मुंबई में राम मंदिर का सेट बनवाया जिसका बजट 11 करोड़ बताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+