Nitesh Pandey Death: टीवी एक्टर नितेश पांडे की मौत, 51 की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन
Nitesh Pandey Passed Away: टीवी और फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर नितेश पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Nitesh Pandey Passed Away: टीवी के कई फेमस सीरियलों में नजर आ चुके शानदार एक्टर नितेश पांडे का निधन हो गया है। खबर है कि गत 23 मई की रात को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई है। 51 की उम्र में एक्टर ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। पहले टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की मौत, फिर 'साराभाई वर्सेस साराभाई' की एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय की मौत की खबर और अब एक्टर नितेश पांडे की मौत से इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। नितेश पांडे के जाने से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक को गहरा धक्का लगा है।
नितेश पांडे की हार्ट अटैक से हुई मौत
इन दिनों नितेश पांडे टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभा रहे थे। राइटर सिद्धार्थ नागर ने नितेश पांडे की निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी थी। सिद्धार्थ नागर ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया- नितेश पांडे की मौत की खबर सच है। मैं किसी इवेंट से लौट रहा था तभी मुझे नितेश पांडे के निधन की खबर मिली थी।
इन फिल्मों और शोज में काम कर चुके हैं नितेश पांडे
सिद्धार्थ नागर ने बताया- नितेश पांडे शूटिंग के लिए इगतपुर गए थे। वहां रात के करीब 1:30 बजे उनको कार्डियक अरेस्ट आया। हालांकि मुझे अभी ज्यादा जानकारी नहीं है कि शव को कब मुंबई लाया जाएगा और अंतिम संस्कार कब होगा। नितेश पांडे ने फिल्मों और टीवी की दुनिया में खूब काम किया है। वह काफी पॉपुलर एक्टर थे। फिल्म 'ओम शांति ओम' में वह शाहरुख खान के असिस्टेंट के रोल में नजर आए थे। वहीं, दिशा परमार और नकुल मेहता स्टारर शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार' में भी वह अहम भूमिका में नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications