Nitesh Pandey Death: एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने बताई नितेश पांडे के मौत की पूरी कहानी, सबके सामने आया सच

Nitesh Pandey Death Reason: दिवंगत एक्टर नितेश पांडे की को-एक्ट्रेस और दोस्त सुरभि तिवारी ने बताया कि कैसे नितेश पांडे की मौत हुई और उन दोनों की आखिरी मुलाकात कब हुई थी।

nitesh pandey

Nitesh Pandey Death Reason: टीवी इंडस्ट्री से पिछले दो दिनों एक के बाद एक तीन एक्टरों की मौत की खबर सामने आई है। लगातार हो रही मौत की खबर से इस वक्त पूरी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड है। पहले टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत के बाथरूम में गिरकर हुई मौत ने लोगों को हैरान कर दिया था। उसके बाद टीवी एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के रोड एक्सिडेंट की खबर ने सबको हिलाकर रख दिया और अब टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रहे एक्टर नितेश पांडे के निधन की खबर सामने आई है।

सुरभि तिवारी ने बताई नितेश पांडे की मौत की सच्चाई
खबर है कि टीवी और फिल्मों की दुनिया के शानदार एक्टर नितेश पांडे की मौत कार्डिएक अरेस्ट के चलते हुई है। नितेश पांडे ने 51 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। टीवी एक्ट्रेस सुरभि तिवारी ने नितेश पांडे के निधन की खबर को लेकर नवभारतटाइम्स के साथ बात करते हुए कई खुलासे किए हैं। सुरभि तिवारी ने कहा- मेरे डायरेक्टर सिद्धार्थ नागर का पोस्ट देखा। उन्हें फोन किया क्योंकि मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था। मैंने उनसे कहा कि सर ये सब क्या हो गया।

इगतपुरी में नितेश पांडे को आया हार्ट अटैक
सुरभि ने आगे बताया- मुझे सिद्धार्थ सर ने कहा कि नितेश पांडे इगतपुरी में एक सीरियल की शूटिंग कर रहे थे, तभी उनके साथ ऐसा हादसा हो गया। सुरभि ने आगे कहा- सिद्धार्थ सर ने बताया कि वह बिल्कुल फिट और फाइन थे। अभी तो बात हुई थी उनसे। शायद हार्ट अटैक ही आया था। ये बहुत शॉकिंग खबर है।

सुरभि ने कहा- हमने एकसाथ कई बार काम किया था
सुरभि तिवारी ने नितेश पांडे के बारे में बात करते हुए कहा- मैं 90 के दशक से नितेश पांडे को जानती हूं। हम कुछ पाइलेट्स प्रॉजेक्ट के लिए साथ कम कर चुके थे। तब हम लोगों को पाइलेट्स बना कर चैनल को सबमिट करना पड़ता था। हमने साल 2003 में एक विज्ञापन में भी साथ काम किया था। हम अक्सर पार्टीज में मिल जाते थे। साल 2017 में मैंने उनके साथ एक सीरियल में भी काम किया था।

नितेश पांडे की पत्नी भी रह चुकी हैं एक्ट्रेस
सुरभि तिवारी ने बताया- उस सीरियल का नाम 'एक रिश्ता साझेदारी का' था जिसके लिए हमने करीब 8 महीने एकसाथ शूट किया था। मुझे जब भी किसी फिल्म या ओटीटी वेब सीरीज से जुड़ी कोई गाइडेंस चाहिए होती थी तो मैं उन्हें तुरंत फोन कर लेती थी। उन्होंने कहा- पिछले महीने हम एयरपोर्ट पर मिले थे, वह किसी फिल्म की शूट पर जा रहे थे। उन्होंने मेरी फिल्म के लिए पूछा तो मैंने कहा कि जी हां, बात हो गई है। सुरभि ने बताया कि नितेश पांडे का एक बेटा है। वहीं उनकी पत्नी अर्पिता पांडे भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं।

सिद्धार्थ नागर ने किया था ट्वीट
लेखक सिद्धार्थ नागर ने नितेश पांडे की निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट पर इस बात की जानकारी दी थी। सिद्धार्थ नागर ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में बताया- नितेश पांडे की मौत की खबर सच है। मैं किसी इवेंट से लौट रहा था तभी मुझे नितेश पांडे के निधन की खबर मिली थी। मेरे मौसा जी और उनके कुछ फ्रेंड्स गए हैं नितेश की बॉडी को मुंबई के पवाई पर स्थित उनके घर पर लाने के लिए।

इन फिल्मों और शोज में नजर आ चुके हैं नितेश
आपको बता दें कि नितेश पांडे फिलहाल टीवी के फेमस सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रहे थे। नितेश पांडे ने शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी काम किया था। नितेश पांडे ने साल 1990 में थिएटर करना शुरू किया था। उन्हें साल 1995 में 'तेजस' नाम के एक शो में एक्टिंग का पहला मौका मिला था और इसमें वह एक जासूस के रोल में नजर आए थे। नितेश 'बधाई दो', 'रंगून', 'दबंग 2', 'खोसला का घोसला' जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह अस्तित्व...एक प्रेम कहानी, कुछ तो लोग कहेंगे, प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यार, अनुपमा जैसे टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+