'हमारी दोस्ती से जलते हैं' निम्रत कौर ने अभिषेक बच्चन की तरफ किया इशारा? डेटिंग रूमर्स के बीच वीडियो वायरल

Nimrat Kaur: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों के बीच एक्टर का नाम निम्रत कौर के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो निम्रत और अभिषेक एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच निम्रत कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसे फैंस ऐश्वर्या राय से जोड़ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय का घर तोड़ने का निम्रत कौर को टैग दिया गया। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि निम्रत कौर ने अब तक इस मामले में चुप्पी साधी हुई थी। लेकिन अब इंस्टाग्राम में शेयर किए गए रील के जरिए उन्होंने आखिरकार अपना रिएक्शन दिया। अब उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Nimrat Kaur

निम्रत कौर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी बिल्ली के साथ बैठी हैं। जिसमें उन्होंने कहा, "दोस्ती इतनी पक्की होनी चाहिए कि लोग हमें साथ में देखें तो जल जाएं, वो हमेशा हमसे जलें।" वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में निमरत कौर ने लिखा, 'मेरी और केसी (करम चंद) की दोस्ती तो है ऐसी. अपने बीएफएफ को टैग करें।'

निम्रत कौर की इस वीडियो पर फैंस फनी रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ ने इसे अभिषेक बच्चन के साथ जोड़ा। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'हां हम समझ गए कि आप औऱ अभिषेक अच्छे दोस्त हैं।' वहीं कुछ ने कमेंट कर एक्ट्रेस की पंजाबी की जमकर तारीफ की। वीडियो में निम्रत के एक्सप्रेशन काफी अच्छे हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो बार-बार देखा जा रहा है।

बता दें कि, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की अफवाहों के बीच खबर आई थी कि कपल के बीच इसलिए तनाव पैदा हो गया क्योंकि अभिषेक और निम्रत रिलेशनशिप में है। रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म दसवीं के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और जब इस बारे में ऐश्वर्या राय को पत चला तो एक्ट्रेस ने अभिषेक से दूरी बना ली। हालांकि इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल कपल ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए ऐश्वर्या राय ने छोड़ा 'जलसा'?, Aishwarya की जिंदगी में घोला जहर, बच्चन फैमिली से किया अलग!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+