'वो शर्मीला लड़का मेरी जिंदगी में आया और', निमरत कौर की बात सुन चौंके अभिषेक बच्चन, कहा- हे भगवान!

Nimrat Kaur and Abhishek Bachchan: बच्चन परिवार पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाया हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई खटास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बच्चन परिवार ने ऐश्वर्या राय से दूरी बना ली है। यहां तक की कुछ खबरों में तो तलाक होने की भी बात कही जा रही है।

निमरत कौर-अभिषेक बच्चन के अफेयर की चर्चा
वहीं अब अभिषेक बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी खबरें सामने आने लगी हैं। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं। दोनों फिल्म 'दसवीं' में एकसाथ नजर आए थे। इसी बीच निमरत कौर और अभिषेक बच्चन के कुछ पुराने इंटरव्यूज की भी जमकर चर्चा हो रही है।

nimrat kaur

निमरत कौर ने बताई स्कूल प्रेम की बात
निमरत कौर ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने स्कूल के दिनों की एक प्यारी याद के बारे में लोगों को बताया था जिसे सुनकर उनकेको-एक्टर अभिषेक बच्चन खुश हो गए थे। सोशल मीडिया पर ये इंटरव्यू एक बार फिर से वायरल हो रहा है। इस बातचीत में निमरत ने अपने स्कूल प्रेम के बारे में मजेदार किस्सा सुनाया था।

निमरत कौर का पहला रोमांस
साल 2022 में फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन के दौरान, होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने फिलम की एक्ट्रेस निमरत कौर से उनके शुरुआती रोमांस के बारे में पूछा था। उसी दौरान निमरत ने अपने स्कूल के पहले प्यार के बारे में लोगों को बताया था। निमरत ने एक बहुत ही प्यारा किस्सा सुनाया था।

'वो पढ़ने में बहुत अच्छा था लेकिन शर्मिला था'
निमरत कौन ने कहा था- मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि वह लड़का अब शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। अगर मैंने बताया तो ये बुरा होगा। मैं उसे परेशानी में डाल दूंगी। बिना उसकी पहचान बताए, निमरत ने उस लड़के के बारे में बताते हुए कहा- वह पढ़ने में बहुत अच्छा था, थोड़ा शर्मिला, बहुत प्यारा, लेकिन थोड़ा बुरा लड़का भी था।

'वो मेरी केमिस्ट्री की पढ़ाई में मदद करता था'
निमरत ने कहा- वो मेरी केमिस्ट्री की पढ़ाई में मेरी मदद करता था। तभी अभिषेक बच्चन ने तुरंत बातचीत में कूदते हुए कहा- क्या वो तुम्हारा शिक्षक था? निमरत ने हंसते हुए कहा- नहीं, नहीं, वो मेरे टीचर नहीं थे। उसने बस मेरे होमवर्क में मेरी मदद की थी। मुझे याद है कि उसके बाल बहुत सुंदर थे और स्कूल में वो इधर-उधर झूलते रहते थे।

अभिषेक बच्चन ने चौंक कर कहा- हे भगवान, बढ़िया है
इस बातचीत ने तब मजाकिया मोड़ ले लिया जब सिद्धार्थ कन्नन ने निमरत से पूछा कि ये रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ा। प्यारी सी मुस्कान के साथ, निमरत ने जवाब दिया- किसने कहा कि मैंने इसे अगले स्तर तक नहीं पहुंचाया। इस बात को सुनते ही अभिषेक बच्चन चौंक गए और कहा- हे भगवान! बढ़िया है।

इन फिल्मों में नजर आई थीं निमरत कौर
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस निमरत कौर ने फिल्म 'लंचबॉक्स' में अपनी दमदार एक्टिंग से काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी काफी प्रशंसा हुई थी। इसके बाद वह 'होमलैंड' और 'वेवर्ड' पाइंस जैसी अमेरिकी सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं खबर है कि अभिषेक बच्चन जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह विलेन का रोल निभाते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+