निमरत कौर के सामान की हुई ऐसी हालत, तस्वीर शेयर कर डेल्टा एयरलाइन्स पर भड़कीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस निमरत कौर ने ट्वीट कर डेल्टा एयरलाइन्स को फटकार लगाई है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि एयरलाइन्स ने उनका सामान खो दिया है।

मुंबई, 27 अगस्त: 'द लंचबॉक्स' और 'दासवी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आ चुकीं निमरत कौर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। इन दिनों एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं जिसकी एक खास वजह है। ये वजह डेल्टा एयर लाइन्स से जुड़ी है जिसको लेकर निमरत ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।

निमरत कौर का सामान हुआ चोरी

निमरत कौर का सामान हुआ चोरी

दरअसल, निमरत कौर ने सोशल मीडिया पर अपने एयरपोर्ट सामान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिसमे उन्होंने बताया है कि डेल्टा एयर लाइन्स ने उनका सामान खो दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस ने डेल्टा एयरलाइन्स की जमकर फटकार लगाई है और एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी लिखा।

डेल्टा एयरलाइन्स पर भड़कीं एक्ट्रेस

निमरत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर कर लिखा, 'डेल्टा, मुझे सूचित किया गया है कि भारत में आपके संचालन अब काम नहीं कर रहे हैं। इस विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए इस मामले को यहां उठाते हुए और इस अत्यधिक तनावपूर्ण स्थिति को सुलझाने में मेरी मदद करें।'

निमरत ने लगाए ये गंभीर आरोप

निमरत ने लगाए ये गंभीर आरोप

इस ट्वीट के साथ निमरत कौर ने दो नोट भी लिखे जिसमें उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए एयरलाइन्स पर आरोप लगाया कि उनका एक सामान अभी भी गायब है, जबकि दूसरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एयरलाइन्स पर ये भी आरोप लगाया कि रद्द और विलंबित उड़ानों के कारण लगभग 40 घंटे तक चली ये थकाऊ यात्रा रही जिसके बाद मैं मुंबई पहुंची। तब जाकर मुझे पता चला कि मेरे बैग गायब हैं।

'अब तक जो एक बैग मिला है वह टूट गया'

'अब तक जो एक बैग मिला है वह टूट गया'

इसके दूसरे नोट पर निमरत कौर ने आरोप लगाते हुए लिखा कि, उन्हें अब तक जो एक बैग मिला है, वह टूट गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जैसे कि उसे किसी ने तोड़ने की कोशिश की हो। अभिनेत्री ने आगे बताया कि इस अनुभव का सदमा एक तरफ, मैं यह सोचकर कांपती हूं कि क्या इस तरह का उल्लंघन किसी यात्री या विशेषाधिकार प्राप्त यात्री के साथ संभव है। मैं न केवल मानसिक और शारीरिक रूप से बल्कि इस 90 घंटे की गिनती से थक गई हूं।'

डेल्टा एयरलाइन्स की तरफ से आया जवाब

डेल्टा एयरलाइन्स की तरफ से आया जवाब

हालांकि निमरत कौर के इस ट्वीट के बाद डेल्टा एयरलाइन्स की तरफ से भी जवाब आया। उन्होंने अभिनेत्री को कहा कि, 'आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। हमारा बैगेज ऑफिस फिलहाल बंद है। वह सप्ताह में 7 दिन सुबह 6 बजे से 11:30 बजे ET के बीच खुले रहते हैं। हम अपनी पूरी बातचीत को एक बैगेज प्रतिनिधि को स्थानांतरित कर देंगे, जो आपके संचालन के घंटों के भीतर आपकी सहायता करने में खुश होंगे'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+