नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, तो 'पति' निखिल जैन बोले- 'उनके साथ मेरे मतभेद मुझे नहीं रोकेंगे'
नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, तो 'पति' निखिल जैन बोले- 'उनके साथ मेरे मतभेद मुझे नहीं रोकेंगे'
कोलकाता, 26 अगस्त: ऐक्ट्रेस और लोकसभा सांसद नुसरत जहां मां बन गई हैं। टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने गुरुवार (26 अगस्त) को एक बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां 25 अगस्त को कोलकाता के एक अस्पताल में नुसरत जहां को एडमिट करवाया गया था। नुसरत और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नुसरत के कथित प्रेमी अभिनेता यश दासगुप्ता ही उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक यश दासगुप्ता ने इस खबर की पुष्टि की और कहा है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नुसरत जहां के बेटे के जन्म के बाद निखिल जैन ने एक्ट्रेस को बधाई दी है। नुसरत और निखिल ने तुर्की में शादी की थी लेकिन कुछ महीनों पहले नुसरत ने कहा था कि भारतीय कानूनों के अनुसार उनकी शादी अमान्य थी।
Recommended Video

मां बनी नुसरत तो 'पति' निखिल जैन ने कही ये बात
नुसरत जहां की डिलीवरी की खबर के बाद न्यूज-18 से बात करते हुए निखिल जैन ने कहा, नुसरत के साथ मेरे मतभेद, मुझे नवजात बच्चे के जन्म की शुभकामनाएं भेजने से नहीं रोकेंगे। निखिल जैन ने कहा, ''मैं उसके (नुसरत जहां) और बच्चे के लिए स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। बच्चे के जीवन में वृद्धि और समृद्ध हो। उसके साथ मेरे मतभेद मुझे नवजात शिशु के लिए शुभकामनाएं देने से नहीं रोकेंगे।''

निखिल बोले- नुसरत का बच्चा स्वस्थ रहें
निखिल जैन ने कहा, 'मेरी प्रार्थना है कि नुसरत का बच्चा स्वस्थ रहें। उसका भविष्य समृद्ध और सुपर हो।' हालांकि निखिल ने कहा कि वह नुसरत से भावनात्मक रूप से नहीं जुड़े हैं और उनकी डिलीवरी की खबरों को लेकर उनमें किसी तरह की कोई भावना नहीं है। लेकिन वह बच्चे के उज्जल भविष्य की कामना करते हैं।

नुसरत ने फिलहाल नहीं दी कोई जानकारी
हालांकि नुसरत जहां ने आधिकारिक तौर पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कभी बात नहीं की थी। ना ही बच्चे के जन्म के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा कुछ बोला है। हालांकि, नुसरत अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर इस खबर की पुष्टि की थी। भागीरथी नियोतिया अस्पताल के सी-सेक्शन में नुसरत के बच्चे का जन्म हुआ है। वहां के डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने इस बात की पुष्टि की है।

2019 में नुसरत और निखिल ने की थी लव मैरिज
नुसरत और निखिल ने 2019 में तुर्की में जाकर लव मैरिज की थी। नुसरत ने कहा था कि निखिल और उनकी शादी तुर्की के विवाह नियमों के साथ हुई थी। अंतरधार्मिक विवाह होने के कारण इसे भारत में रजिस्टर करवाना होता है। लेकिन निखिल और उनकी शादी भारत में रजिस्टर नहीं है, इसलिए हमारी शादी मान्य नहीं है। हालांति निखिल ने नुसरत के बयान पर कहा था कि नुसरत शादी के रजिस्ट्रेशन की बात बार-बार टाल देती थी।

क्या यशदास गुप्ता के बच्चे की मां बनी हैं नुसरत जहां?
असल में नुसरत जहां के बच्चे का पिता कौन है, इसपर फिलहाल खुद एक्ट्रेस ने कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन कई स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है कि नुसरत जहां और अभिनेता यशदास गुप्ता काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नुसरत जहां के बच्चे के पिता यशदास गुप्ता ही हैं।

निखिल ने कहा था- नुसरत के पेट में पल रहा बच्चा मेरा नहीं है
निखिल जैन ने कहा था कि नुसरत के पेट में पल रहा बच्चा उनका नहीं है। जब नुसरत की गर्भवती होने की खबर मीडिया में आई थी तो निखिल जैन ने कहा था, ''वह बच्चा मेरा नहीं है। मैं नुसरत से पिछले 6-7 महीनों में मिला ही नहीं हूं तो बच्चा मेरा कैसे हो सकता है।'' निखिल ने खुलकर बच्चे के पिता का नाम नहीं बताया था लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने यशदास गुप्ता की ओर इशारा किया था।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications