ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक पर निखिल द्विवेदी ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच, बोले-'हमने उन्हें अलग होते...'
Aishwarya-Abhishek Divorce Rumours: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है। इस बीच निखिल द्विवेदी ने एक बड़ा बयान दिया है।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने भले ही तलाक की खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन दोनों को काफी समय से साथ नहीं देखा गया जिसकी वजह से तलाक की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया और बताया कि वह सेट पर एकसाथ कैसे रहते थे।

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में निखिल द्विवेदी ने बताया कि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म रावण में अभिषेक ऐश्वर्या साथ दिखे थे। दोनों ने सेट पर कैसा काम किया था इसको लेकर निखिल ने कहा, 'यह दोनों एकसाथ काम करते वक्त फिल्म के सेट पर प्रोफेशनल तरीके से पेश आते थे। वह दोनों काम में पर्सनल लाइफ को नहीं लाते थे।'
इसके बाद जब निखिल से अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की अफवाहों पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, 'शादीशुदा मियां बीवी हैं तो मियां बीवी रहेंगे ही। हमने भी उन्हें कभी अलग नहीं देखा। उनका रिश्ता कभी भी काम में बाधा नहीं डाल सकता।' ऐश्वर्या और अभिषेक के तलाक की अफवाहों के बीच निखिल द्विवेदी का ये बयान काफी चर्चा में है।
बता दें कि, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा। इस शादी में दोनों अलग-अलग पहुंचे थे जिसकी वजह से फैंस परेशान हो गए। इसके बाद से दोनों को एक भी बार एकसाथ स्पॉट नहीं किया गया। ऐश्वर्या राय ज्यादातर अपनी लाडली आराध्या बच्चन के साथ ही नजर आती हैं। वही हाल ही में खबर आई थी कि अभिषेक निम्रत कौर को डेट कर रहे हैं जिसकी वजह से ऐश्वर्या ने उनसे दूरी बना ली। हालांकि सच्चाई क्या है इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।
ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications