'मैं सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता', हिट डायरेक्टर की पूरी बात सुन भाई के फैंस का सन्ना जाएगा दिमाग
फिल्म मेकर निखिल आडवाणी ने कई फिल्में बनाई हैं। उन्होंने इंडस्ट्री के टॉप लिस्टर्स के साथ भी काम कर चुके हैं। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। हालांकि उनकी पिछली फिल्म वेदा बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि वो सुपरस्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।
उन्होंने ये भी कहा कि बतौर प्रोड्यूसर वो सुपरस्टार्स के साथ काम कर सकते हैं। लेकिन डायरेक्टर के तौर पर वो सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के साथ नहीं काम करना चाहते हैं। इसकी पीछे की उन्होंने वजह भी बताई।

Lehren Retro से निखिल ने बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, मुझे जिन लोगों के साथ फिल्में बनानी हैं, मैं उन्हें सिलेक्ट करता हूं। अक्षय और जॉन से भी मैं यही कहता हूं कि 600-800 करोड़ की फिल्म मैं नहीं बनाना चाहता। क्योंकि मुझे नहीं पता कि मैं इतने बड़े बजट में क्या फिल्म बनाऊंगा। ये भी नहीं पता है कि इतनी बड़े बजट की फिल्म बनाते कैसे हैं। 600-800 करोड़ का बजट लेकर लोग क्या करते हैं मुझे तो ये भी नहीं पता है। शाहरुख, सलमान और अक्षय बहुत बड़े स्टार हैं। उनका फैन बेस भी बहुत बड़ा है। इतने बड़े फैन प्रेशर में मैं काम नहीं कर सकता हूं। प्रोड्यूस भले ही कर लूं, लेकिन डायरेक्ट तो नहीं करना चाहता।
इस इंटरव्यू में उनसे सलमान के साथ अनबन पर भी पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा, सलमान खान के साथ मैंने 'सलाम-ए इश्क' के बाद 'हीरो' बनाई, लेकिन वो अच्छे तरीके से परफॉर्म नहीं की। तब भी हम अच्छे दोस्त हैं। मुझे अपने घर भी बुलाते हैं और फॉर्म पर भी आने के लिए कहते हैं। ड्रिंक तो ठीक है, लेकिन मैं अब उनके साथ फिल्म नहीं बनाना चाहता हूं। बता दें, निखिल शाहरुख के साथ कल हो ना हो में साथ काम कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications