Video: मैच देखने स्टेडियम पहुंची थीं निया शर्मा, क्रॉप टॉप में किया ऐसा डांस, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Nia Sharma Dance Video: गत 15 नवंबर 2023 (बुधवार) को भारत वर्सेज न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का मैच रोमांच से भरा हुआ था। इस मैच को जीतकर भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। आपको बता दें कि इस दमदार मैच को देखने के लिए बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सेलेब्स के साथ साथ कई राजनेता और बिजनेसमैन भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। इन्हीं में से एक थी टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा जिनका एक डांस वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निया शर्मा ने स्टेडियम में की मस्ती
टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा बुधवार को भारत वर्सेज न्यूजीलैंड के बीच खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच देखने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। इस दौरान वह अपने भाई विनय और दोस्त अमरीन के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं। मैच देखते हुए निया शर्मा ने जमकर डांस भी किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

nia sharma

निया का डांस वीडियो हुआ वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि निया शर्मा मैच देखने के लिए डेनिम क्रॉप टॉप और जीन्स पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक सन ग्लासेस भी पहन रखे थे। निया ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेडियम की कुछ झलकियां दिखाते हुए एक मिक्स वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निया कभी इंडियन फ्लैग के साथ झूमती नजर आ रही हैं तो कभी कैमरे के सामने जमकर डांस कर रही हैं।

पहली बार स्टेडियम में मैच देखने गई थीं निया
वीडियो को पोस्ट करते हुए निया शर्मा ने लोगों को ये भी बताया है कि वह पहली बार क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम में गई थीं। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए निया ने कैप्शन में लिखा है- और ये इंडिया के लिए एक रोमांचक जीत थी। स्टेडियम में मेरा पहला एक्सपीरियंस किसी डांस मैराथन से कम नहीं था। टीम इंडिया की ओर से रिकॉर्ड तोड़ने वाले पलों के साथ इतना शानदार खेल देखा। तारीफ कबूल करना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+