बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट नहीं हैं निया शर्मा, एक्ट्रेस के फैंस के लिए आई बुरी ख़बर!
Nia Sharma Bigg Boss 18 News: बिग बॉस 18 शुरू होने में मात्र 1 दिन बचा है। इसके संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ रही है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा को इस शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जाता हैं। इसकी अनाउंसमेंट खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने अपने शो के फिनाले एपिसोड में किया था।
अब निया से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। इसमें बताया जा रहा है कि निया शर्मा बिग बॉस की कंटेस्टेंट नहीं है। वो बिग बॉस के घर में कुछ तय समय के लिए दिखाई देंगी। ऐसा क्यों हुआ इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। निया ने अपने टीवी शोज और एक्टिंग की वजह से पहले से ही दर्शकों की पंसदीदा बनी हुई हैं।

क्यों मेकर्स ने किया अप्रोच
जब उनके फैंस ने बिग बॉस 18 में उनकी एंट्री के बारे में सुना तो ज्यादा खुश हो गए। अब इस खबरे के बाद वो थोड़ा निराश भी हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके रिएक्शन भी आ रहे हैं। निया सोशल मीडिया पर अपनी सिज़लिंग फोटोज़ पोस्ट करने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। ये कुछ कारणों के चलते मेकर्स ने निया को अप्रोच किया था। इससे शो को फायदा मिल सकता था। लेकिन अब उनके सीमित एपिसोड में दिखने से मेकर्स का ये दांव उल्टा भी साबित हो सकता है।
फीस बनी वजह
हालांकि कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स में बताया गया था कि निया ने मेकर्स के सामने फीस को लेकर शर्त रख दी थी। उन्होंने अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स के सामने फीस बढ़ाने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स की माने तो निया को मेकर्स के हर दिन 5.50 लाख रुपए देंगे। उनकी एक हफ्ते की फीस 37 लाख 80 हजार रुपए होगा। इस फीस के साथ वो पहले से ही शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। क्या इस वजह से उन्हें कम एपिसोड के लिए लाया जा रहा है। इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए इस खबर Oneindia Hindiपुष्टि नहीं करता है।
ख़ैर, शो इस हफ्ते 6 अक्टूबर यानी रविवार के दिन लॉन्च होगा। शो में करीब 16 कंटेस्टेंट्स अपना गेम खेलने उतरेंगे। इसमें निया के अलावा चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी और अविनाश मिश्रा शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications