प्रभास की 'प्रोजेक्ट के' का नया पोस्टर रिलीज, इस दिन होगी टाइटल की घोषणा, लॉन्च होगा मूवी का दमदार ट्रेलर

Prabhas Project K: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। डायरेक्टर नाग अश्विन की फिल्म प्रोजेक्ट के में प्रभास के साथ लीड हीरोइन के तौर पर दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रभास भगवान विष्णु के मॉर्डन अवतार के रूप में नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म प्रोजेकट के का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। इस नए पोस्टर में लिखा है- 'अल्टीमेट शोडाउन'। इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस प्रभास की इस फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।

खबर है कि आगामी 20 जुलाई 2023 को फिल्म प्रोजेक्ट के का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी 20 जुलाई को प्रभास, दीपिका पादुकोण और इस मूवी के विलेन कमल हासन सैन डिएगो कॉमिक कॉन में मौजूद होंगे। यहीं पर इस फिल्म का ड्रेलर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

project k

20 जुलाई होगा रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म प्रोजेक्ट के को आगामी 20 जुलाई को ऑफिशियल सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में लॉन्च किया जाएगा। इस प्रोग्राम में न सिर्फ फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा बल्कि मूवी का ट्रेलर भी लॉन्च होगा। इस प्रोग्राम में फिल्म के लीड हीरो प्रभास, लीड हीरोइन दीपिका पादुकोण और मूवी में नेगेटिव रोल में नजर आने वाले कमल हासन मौजूद रहेंगे।

फिल्म के टाइटल की होगी घोषणा
आपको बता दें कि ये पहली बार होगा कि कोई इंडियन मूवी सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च होगी। ऐसे में ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। फिल्म के ट्रेलर को भारत में 21 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा। खबर है कि फिल्म प्रोजक्ट के के फिल्म मेकर्स 20 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2023 में होने वाले मूवी के पैनल चर्चा में शामिल होने के लिए 100 टिकट्स फ्री दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+