दिल्ली में ऐसे हुई नई दुल्हन कियारा आडवाणी की मुंह दिखाई, पति सिद्धार्थ ने थामा पत्नी का हाथ और फिर....

Sidharth-Kiara Wedding Reception In Delhi: सिद्धार्थ और कियारा ने दिल्ली के घर में रिश्तेदारों के लिए एक छोटी-सी पार्टी रखी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त, परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे।

kiara advani

Sidharth-Kiara Wedding Reception In Delhi: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने गत 7 फरवरी को शादी कर ली है। दोनों की इस रॉयल शादी समारोह का आयोजन राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में किया गया था। गत 5 फरवरी से ही शादी से पहले के कई फंकशन्स पैलेस में ही आयोजित किए गए थे। शादी के दूसरे दिन ही ये कपल दिल्ली आ गया। आपको बता दें कि दिल्ली में सिद्धार्थ मल्होत्रा का घर है जहां पर उनका परिवार रहता है। ऐसे में कियारा आडवाणी का उनके ससुराल में धूमधाम से स्वागात किया गया। इसके बाद गत 9 फरवरी को दिल्ली के एक बड़े होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। इस रिस्पेशन में सिद्धार्थ के परिवार के लोग, रिश्तेदार और कुछ खास व करीबी दोस्त शामिल हुए थे। दिल्ली में नई बहू कियारा आडवाणी की मुंह दिखाई भी की गई। शादी के बाद अब दिल्ली के रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

कियारा-सिड रिश्तेदारों संग आए नजर

आपको बता दें कि इससे पहले कियारा और सिद्धार्थ की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। वहीं गत 10 फरवरी को कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी शादी की वीडियो का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। हालांकि अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें यह लव बर्ड्स रिश्तेदारों संग नजर आ रहे हैं।

शादी के बाद की आफ्टर पार्टी

शादी के बाद की आफ्टर पार्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ और कियारा ने दिल्ली के घर में रिश्तेदारों के लिए एक छोटी-सी पार्टी रखी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त, परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल हुए थे। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि शादी के बाद हुई इस आफ्टर पार्टी के लिए सिद्धार्थ और कियारा ने कैजुअल लुक को चुना था।

कैजुअल लुक में नजर आए सिद्धार्थ-कियारा

कैजुअल लुक में नजर आए सिद्धार्थ-कियारा

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ और कियारा इन फोटोज में बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। इन तस्वीरों में कियारा ने फ्यूशिया पिंक दुपट्टे के साथ सिंपल सफेद सलवार सूट में नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीरों में न तो कियारा के माथे पर सिंदूर दिखाई दे रहा है और न ही गले में मंगलसूत्र। पर हाथों में मौजूद चूडियां और उनके चेहरे की मुस्कान पूरे लुक में जान डाल रही हैं। वहीं दूसरी ओर दूल्हे राजा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेनिम और टी- शर्ट में कैजुअल लुक कैरी किया है। तस्वीरों में ये दोनों करीबी रिश्तेदारों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

दिल्ली के घर में हुई कियारा की मुंह दिखाई

दिल्ली के घर में हुई कियारा की मुंह दिखाई

सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी शादी के अगले दिन यानी 8 फरवरी को ही दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों ने रिसेप्शन से पहले परिवार और दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी 9 फरवरी को सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर में रखी गई थी जहां सारे रिश्तेदार मौजूद थे। इस समय नई नवेली दुल्हन कियारा आडवाणी की मुंह दिखाई भी हुई थी। सिद्धार्थ के घर चल रही पार्टी को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी भी उत्साहित नजर आ रहे थे। हालांकि इस बार सिड और कियारा ने पैपराजी को पोज नहीं दिया।

कार्ड में मेहमानों के लिए लिखा था खास नोट

इस समय सोशल मीडिया पर सिड-कियारा की शादी के वीडियो के अलावा वो कार्ड भी वायरल हो रहा है जिसे उन्होंने शादी में मौजूद सभी मेहमानों को दिया था। इस स्पेशल कार्ड को कपल ने शादी में मौजूद सभी गेस्ट को दिया था। इस कार्ड में लिखा था- हमारी शादी के दिन की खुशी में हिस्सा लेने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवन में ऐसे अद्भुत परिवार और दोस्त हैं जो हमारे साथ जश्न मनाने के लिए पास और दूर से आए हैं। प्लीज आज पियो, नाचो और यादें बनाओ, क्योंकि मैरिड कपल के रूप में हमारी ये पहली शाम है। विद लव, कियारा और सिड।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+