IIFA 2022: गोल्डन थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आईं जैकलीन फर्नांडीज, नेटिजन्स ने किया ट्रोल
IIFA में बॉलीवुड की हसीना जैकलीन फर्नांडीज गोल्डन कलर के थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढा रहीं थीं। इंटरनेट पर जैकलीन की ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं।
अबू धाबी, 4 जून: बॉलीवुड के कई स्टार्स ने आईफा (IIFA) अवॉर्ड्स में हिस्सा लिया है। संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम संगीत सितारों के नाम रही। इस शाम को ग्रीन कारपेट पर कई सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान बॉलीवुड की हसीना जैकलीन फर्नांडीज गोल्डन कलर के थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कहर ढा रहीं थीं। इंटरनेट पर जैकलीन की ये फोटोज काफी तेजी से वायरल हो रहीं हैं। फैंस को जैकलीन का ये हॉट अंदाज बेहद पसंद आ रहा है। हालांकि, जैकलीन के आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें 'पक्षीराजन की वाइफ' बताकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
इस ड्रेस में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस
IIFA में जैकलीन फर्नांडीज गोल्डन कलर के थाई-हाई स्लिट वन शोल्डर बॉडी हगिंग गाउन में अपना सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती हुईं नजर आईं। बता दें एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद गॉर्जियस लग रहीं थीं।

नेटिजन्स ने किया ट्रोल
जैकलीन ने अपने इस लुक को मैचिंग हाई-हील्स और ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया है। सोशल मीडिया पर जैकलीन के लाखों फैंस उनकी इन तस्वीरों पर दिल खोलकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। लेकिन साथ ही जैकलीन अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल भी हो रहीं हैं। नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को 'पक्षीराजन की वाइफ' बताया।

लाखों दिलों पर गिराई बिजलियां
इस दौरान अवॉर्ड शो के लिए तैयार जैकलीन ने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ था। इसके साथ ही वे न्यूड स्मोकी मेकअप में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications