"प्यारी दिखती हो कपड़े भी अच्छे पहन लिया करो..." जब इतनी छोटी ड्रेस पहनकर निकली दिशा पाटनी
हाल ही में दिशा पाटनी टाइट फिटिंग क्रॉप टॉप में नजर आईं। जैसे ही एक्ट्रेस का ये वीडियो वायरल हुआ, उनका ड्रेसिंग सेंस देखकर यूजर्स ने एक्ट्रेस की तुलना उर्फी जावेद से कर उनके ड्रेसिंग सेंस को जीरो बताया है।
मुंबई, 8 अगस्त: बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। फिर बात चाहे ड्रेसिंग सेंस की हो, रिलेशनशिप की हो या फिर अपने किसी बयान को लेकर हो। ये सेलेब्स अकसर ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। या यूं कहें कि यूजर्स इन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में दिशा पाटनी भी उस वक्त ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं, जब एक्ट्रेस टाइट फिटिंग क्रॉप टॉप में नजर आई। इस दौरान वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं। हद तो तब हो गई जब दिशा का रीसेंट लुक देखकर लोगों ने उनकी तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। वहीं कुछ अन्य लोगों ने दिशा को ढंग के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

फैंस के बीच मशहूर हैं दिशा
दिशा पाटनी अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच मशहूर हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी काफी अच्छा है। लेकिन अपने रीसेंट लुक में दिशा ने कुछ ऐसा पहन लिया कि लोगों ने उनकी तुलना सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद से कर डाली।

चर्चा में दिशा का रीसेंट लुक
हाल ही में दिशा पाटनी को पैपराजी ने स्पॉट किया। एक्ट्रेस ने इस दौरान मेड स्लिट टाइट व्हाइट क्रॉप पहना हुआ था और इसके साथ ब्लू कलर की बैगी पैंट पहनी हुई थी। इस दौरान दिशा को अपने दोस्तों के गले लगते हुए देखा गया।
वायरल हुआ वीडियो
दिशा का ये वीडियो विरल भयानी ने अफने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जैसे ही एक्ट्रेस का ये लुक वायरल हुआ, लोग एक्ट्रेस को उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए जमकर ट्रोल करने लगे। कुछ यूजर्स ने तो दिशा को उर्फी जावेद तक के कंपेयर कर डाला।

एक यूजर ने दिशा को दी सलाह
वहीं एक यूजर ने लिखा कि वे पूनम पांडे का स्टाइल कॉपी कर रही हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा कि इतना प्यारा चेहरा और इतनी प्यारी स्माइल है बस आप कपड़े अच्छे पहना करो। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक्ट्रेस को कोई ड्रेसिंग सेंस ही नहीं है।

उर्फी जावेद से की तुलना
वहीं एक यूजर ने लिखा कि लगता है उर्फी के साथ कॉम्पिटीशन करना चाहती हैं। लोगों ने पूनम पांडे से लेकर उर्फी जावेद तक से दिशा पाटनी की तुलना कर दी। दिशा को ट्रोल करने में नेटिजन्स ने कोई कसर ही नहीं छोड़ी।

एक विलेन रिटर्न्स में दिखाया कमाल
दिशा पाटनी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में एक्ट्रेस एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थीं। फिल्म में एक्ट्रेस को काफी बोल्ड लुक दिया हुआ था। दिशा का किरदार फैंस को खूब पसंद आया। फिल्म में दिशा जॉन अब्राहम के अपोजिट दिखी थीं।

टाइगर संग हुआ ब्रेकअप
वहीं दिशा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो एक्ट्रेस बीते दिनों अपने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ संग ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थी। दोनों के ब्रेकअप की खबरों से फैंस काफी निराश हुए थे। वहीं खबरें ये भी थीं कि दिशा के शादी की बात करने के बाद टाइगर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया था। हालांकि, दोनों की तरफ से ना तो कभी रिश्ते को लेकर बात कही गई और ना ही ब्रेकअप को लेकर।
-
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म जियोहॉस्टार पर कब होगी रिलीज? आ गई तारीख! -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO












Click it and Unblock the Notifications