'इसे कहते हैं संस्कार,आज की हीरोइन जैसी नहीं', भीड़ में ऐश्वर्या ने छुए रजनीकांत के पैर तो लोगों ने की वाहवाही

'इसे कहते हैं संस्कार, आजकल की हीरोइन जैसी नहीं...', भीड़ में ऐश्वर्या ने छुए रजनीकांत के पैर तो लोगों ने की वाहवाही

मुंबई, 08 सितंबर: मणिरत्नम के महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 का ट्रेलर और संगीत लॉन्च इवेंट हाल ही में चेन्नई में की गई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत मंगलवार को चेन्नई में मणिरत्नम की आगामी फिल्म पोन्नियिन सेलवन पार्ट 1 के संगीत और ट्रेलर लॉन्च इवेंट के स्टार थे। इस कार्यक्रम में रजनीकांत के अलावा कमल हासन, विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, तृषा, शोभिता धूलिपाला और फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम सहित फिल्म के कलाकार भी मौजूद थे। ऐश्वर्या इतने लंबे समय के बाद अपने 2.0 सह-कलाकार रजनीकांत के साथ मिलकर खुश थीं और उनके पैर छुए। वहीं अपने गुरु मणिरत्नम को गले लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

रजनीकांत के ऐश्वर्या ने छुए पैर

रजनीकांत के ऐश्वर्या ने छुए पैर

ऐश्वर्या राय अपने रोबोट सह-कलाकार रजनीकांत के साथ फिर से जुड़ने को लेकर एक्साइटेड दिखीं। ऐश्वर्या राय रजनीकांत को देखकर उनके पैर छुए। ऐश्वर्या राय को रजनीकांत का पैर छूते देख, सोशल मीडिया यूजर ने काफी पसंद किया। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐश्वर्या राय के अंदर आज भी भारतीय संस्कृति है, वह अपनों से बड़ों का सम्मान करना जानती हैं।

ऐश्वर्या ने दौड़कर अपने गुरु मणिरत्नम को लगाया गला

ऐश्वर्या ने दौड़कर अपने गुरु मणिरत्नम को लगाया गला

इस इवेंट के लिए ऐश्वर्या ने ब्लैक सलवार सूट और हैवी ज्वैलरी पहनी थी। ऐश्वर्या को इस इवेंट में अपने गुरु मणिरत्नम को दौड़कर गले लगाते हुए भी देखा गया। ऐश्वर्या ने गले लगाकर अपने गुरु का अभिवादन किया। गुरु ने भी ऐश्वर्या की पीठ थपथपाई। मणिरत्नम ने 1997 में अपनी पहली फिल्म इरुवर के साथ ऐश्वर्या को लॉन्च किया। दोनों ने रावण और गुरु में एक साथ काम भी किया है।

ऐश्वर्या ने कहा- 'मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वह हमेशा मेरे गुरु रहेंगे...'

ऐश्वर्या ने कहा- 'मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वह हमेशा मेरे गुरु रहेंगे...'

इवेंट में ऐश्वर्या ने मणिरत्नम को अपना गुरु बताया। ऐश्वर्या राय ने यह भी कहा, ''मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वह हमेशा मेरे गुरु रहेंगे... हमेशा के लिए। मैंने उनके साथ इरुवर के साथ अपनी यात्रा शुरू की और एक बार फिर इस सम्मान के लिए मैं उनका धन्यवाद देती हूं। यह फिल्म उन्हें हमेशा यादगार रहेगी। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। रजनीकांत और कमल हासन के साथ बैठना सपने जैसा है।'

'इसे कहते हैं संस्कार...'

'इसे कहते हैं संस्कार...'

ऐश्वर्या राय के वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ''देखिए, इसे संस्कार कहते हैं, ऐश्वर्या आजकल की हीरोइन जैसी बिल्कुल नहीं हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ये रानी हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा, ''ऐश्वर्या राय बच्चन कर्नाटक की हैं, इसलिए वह आजतक अपना कल्चर नहीं भूली हैं।'' एक यूजर ने लिखा, ''शायद इसी संस्कार की वजह से बॉलीवुड फिल्म वाले इनको कास्ट नहीं करते हैं।'' एक यूजर ने ऐश्वर्या राय को धन्यवाद करते हुए लिखा, ''अपनी संस्कृति को बनाए रखने आपका शुक्रिया।''

'मणिरत्नम सर से मैंने बहुत कुछ सीखा है...'

'मणिरत्नम सर से मैंने बहुत कुछ सीखा है...'

मणिरत्नम को अपने 'गुरु के रूप में संबोधित करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा कि उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। ऐश्वर्या राय ने कहा, ''मणिरत्नम सर से हमने जुनून, प्रतिबद्धता, समर्पण और ध्यान सीखा है।'' कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए रजनीकांत और कमल हासन को धन्यवाद देते हुए, ऐश्वर्या राय ने कहा, "रजनी और कमल सर, आप दोनों को यहां देखना, सपने जैसा है। मैं आपकी छात्र जैसी हूं,,,हमेशा आपकी प्रशंसक रही हूं और हमेशा के लिए ऐसा करना जारी रखूंगी।''

जानिए ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्मों के बारे में?

जानिए ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्मों के बारे में?

पोन्नियिन सेलवन- भाग 1 कल्कि कृष्णमूर्ति की तमिल उपन्यास की श्रृंखला है। जैसा कि पहले बताया गया था, पोन्नियिन सेलवन दो भागों में रिलीज होगी। पोन्नियिन सेलवन- पार्ट 1 30 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दूसरा भाग इस साल के अंत में रिलीज होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+