अनन्या पांडे ने पहनी ऐसी ड्रेस कि ऊप्स मूमेंट का होना पड़ा शिकार, यूजर्स बोले- 'उर्फी जावेद की छोटी बहन'
अनन्या पांडे एक बार फिर अपनी ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ब्लैक रंग की ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद असहज लग रही थीं।
मुंबई, 22 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अकसर सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने अंदाज, तो कभी अपने फैशन सेंस के चलते एक्ट्रेस चर्चा का विषय बन ही जाती हैं। एक बार फिर अनन्या पांडे सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फिल्म 'लाइगर' के ट्रेलर लॉन्च के वक्त ब्लैक रंग की ड्रेस में नजर आईं। कट आउट ड्रेस पहने एक्ट्रेस बेहद अनकम्फर्टेबल लग रही थीं। ऐसे में कुछ लोगों ने अनन्या को उर्फी जावेद से कम्पेयर कर डाला।
ब्लैक आउटफिट में दिखीं अनन्या
अपने रीसेंट लुक में अनन्या ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था। इस लुक में वे काफी बोल्ड दिख रही थीं। अनन्या ने लाइगर के ट्रेलर लॉन्चिंग के लिए ये आउटफिट चुना था। एक्ट्रेस का ये वीडियो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

ड्रेस में दिखीं अन्कंफर्टेबल
लेकिन इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद अनकम्फर्टेबल दिखाई दीं। पैपराजी एक्ट्रेस की तस्वीरें कैप्चर कर रहे थे लेकिन वे हर बार अपनी ड्रेस ही ठीक कर रही थीं। ऐसे में अनन्या को अपनी इस कट आउट ड्रेस के लिए ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा।

उर्फी जावेद से हुई तुलना
इतना ही नहीं, नेटिजन्स ने अनन्या की तुलना उर्फी जावेद से कर डाली। सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेस को लेकर फेमस हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, उर्फी हर तरह की ड्रेस में बहुत कंफर्टेबल नजर आती हैं।

यूजर्स ने किया ट्रोल
यूजर्स ने अनन्या को ट्रोल करते हुए लिखा- वास्तव में, ऐसी असजह ड्रेस क्यों पहनते हो? क्या ये फैशन है। एक और यूजर ने कहा, अगर ये फैशन है तो उर्फी को बेरहमी से ट्रोल क्यों किया जाता है? उर्फी ज्यादा कॉन्फिडेन्ट है।
बॉडी शेमिंग का हुईं शिकार
इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो अनन्या को ज्यादा पतला होने पर भी ट्रोल कर दिया। यूजर्स ने कहा कि इतनी पतली है, फिर भी रिवीलिंग ड्रेस पहन रही हैं। अनन्या अपनी ड्रेस को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हुईं।












Click it and Unblock the Notifications