बीवी गिन्नी ने की कपिल की बोलती बंद, सबके सामने बताया- आखिर क्यों किया स्कूटर वाले से प्यार?

नई दिल्ली, 11 जनवरी। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर और हर दिल अजीज कपिल शर्मा अब नेटफ्लिक्स पर शानदार डेब्यू के लिए तैयार हैं, 28 जनवरी को उनका प्रोग्राम टेलिकास्ट होगा। इस कार्यक्रम का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसने कपिल के फैंस को एक बार फिर से उनके लिए क्रेजी कर दिया है। प्रोमो में कपिल स्टैंडअप कॉमेडी शो में अपनी लाइफ से जुड़ीं बहुत सारी अनकही बातों को बताने वाले हैं।

'आई एम नॉट डन येट'

'आई एम नॉट डन येट'

वैसे तो कपिल शर्मा काफी हाजिर जवाब हैं और वो अपने सामने हर किसी को बोलती बंद कर देते हैं लेकिन नेटफ्लिक्स के स्पेशल शो 'आई एम नॉट डन येट' में कपिल की बोलती उनकी पत्नी गिन्नी बंद करते नजर आ रही हैं, जिसे देखकर वहां मौजूद हर इंसान हैरान रह जाता है।

Recommended Video

    Kapil Sharma Show: Ginni Chatrath ने की Kapil Sharma की बोलती बंद, जानें क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
    कपिल ने कहा-मित्रों...( पीएम मोदी के अंदाज में)

    कपिल ने कहा-मित्रों...( पीएम मोदी के अंदाज में)

    दरअसल प्रोमो में दिख रहा है कि कपिल मंच पर खड़े होकर कह रहे हैं कि 'अमृतसर की तीन चीजें काफी मशहूर हैं, एक बाघा बार्डर, एक गोल्डन टेंपिल और एक इनके बीच में खड़े छोले-कुलचे वाले। उन्हें पता नहीं किस चीज का डर है कि कहीं कोई रात आठ बजे सडेनली कुलचे ना बंद कर दे, कि मित्रों...( पीएम मोदी के अंदाज में)...इतना सुनते ही वहां मौजूद पब्लिक जोर-जोर से तालियां बजाने लगती है।'

     'I am not done Yet'

    'I am not done Yet'

    इसके बाद कपिल कहते हैं कि 'जब मेरे दोस्तों को पता चला कि मैं नेटफ्लिक्स पर आने वाला हूं, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि तू क्यों जा रहा है नेटफ्लिक्स पर? तब मैंने उनसे कहा कि 'मैं वहां जा रहा हूं Because I feel I am not done Yet', दरअसल ये जो लाइन है वो मेरी लाइफ के साथ बड़ा जाती है। इसके बाद कपिल कहते हैं कि 'मैं इस लाइन को शीशे के सामने खड़ा होकर बार-बार दोहरा रहा था, तो मेरी वाइफ गिन्नी ने मुझे तकिया मारकर कहा कि डेढ़ साल में दो बच्चे हो गए Whats your Plan?

    एक स्कूटर वाले लड़के से क्या सोचकर प्यार किया था?

    इसके बाद सारा कैमरा कपिल की वाइफ गिन्नी की ओर घूम जाता है, जहां वो भी जोर-जोर से हंसते हुए तालियां बजा रही होती हैं। इसके बाद कपिल ने कहा कि 'घर बनाने की बात, बहन की शादी की बात ये तो पापा कह गए लेकिन घर किसके साथ बसाना है? ये सिर्फ मुझे पता था और वो थी गिन्नी, इसके बाद कपिल अपनी पत्नी से पूछते हैं कि 'एक स्कूटर वाले लड़के से क्या सोचकर प्यार किया था?

    गिन्नी ने दिया हैरत अंगेज जवाब

    जिस पर गिन्नी ने जो जवाब दिया था वो काफी मजेदार और हैरान कर देना वाला था, जिसकी कल्पना कपिल को भी शायद नहीं थी इसलिए वो भी जवाब सुनने के बाद हंसने लगते हैं। दरअसल गिन्नी ने कहा कि 'मैंने सोचा कि पैसे वाले से तो सभी करते हैं,सोचा इस गरीब का भला ही कर दूं'।

    13 साल की डेटिंग के बाद की शादी

    मालूम हो कि कपिल-गिन्नी ने पूरे 13 साल की डेटिंग के बाद साल 2018 में शादी की थी, दोनों को शादी से दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी हैं। दोनों टीवी-बॉलीवुड के चर्चित कपल में से एक हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+