Netflix ने बनाया 'स्क्विड गेम' का रियलिटी शो, जीतने वाले को मिलेंगे 35.56 करोड़ रुपए
नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह 'स्क्विड गेमः द चैलेंज' नाम से एक रियलिटी शो लाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।
मुंबई, 15 जूनः पिछले साल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'स्क्विड गेम' वेब सीरीज ने धमाल मचा दिया था। लोगों ने जमकर इस साउथ कोरियन सीरीज का मजा उठाया था। इसकी सफलता को देखते हुए इसे हिंदी में भी डब किया गया था। गत रविवार को नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साउथ कोरियन थ्रिलर शो 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान किया है। नेटफ्लिक्स की की इस सुपरहिट सीरीज को दुनिया भर से प्यार मिला था। इस कोरियन सीरीज में बचपन के खेल में एक बड़ा ईनाम जीतने के मौके के लिए कुछ लोगों को इस कंपीटिशन का हिस्सा बनाया जाता है। लेकिन इसमें हारने वाले को सिर्फ मौत ही मिलती है। इसमें पार्टिसिपेट करने वाले लोग अपनी अनोखी रणनीति बनाकर और धोखे से गेम जीतने की कोशिश करते हैं। हालांकि अब नेटफ्लिक्स ने इस सीरीज को रियलिटी में बदलने का फैसला किया है। नेटफ्लिक्स ने घोषणा की है कि वह स्क्विड गेमः द चैलेंज नाम से एक रियलिटी शो लाएगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति हिस्सा ले सकता है।

जीतने पर मिलेंगे 35.56 करोड़ रुपए
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्विड गेम सीरीज की तरह इस रियलिटी शो में भी 456 लोग ही रहेंगे और सीरीज में जहां हारने वाले को मौत मिलती थी, वहीं, रियलिटी शो में हारने वाले के साथ बुरी से बुरी चीज होगी। यह रिएलिटी शो 10 एपिसोड का होगा। इस शो में जीतने वाले को 4.56 मिलियन डॉलर यानी 35.56 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। आपको बता दें कि यह टीवी के इतिहास में बहुत ही बड़ी प्राइज मनी है। नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा है- इसमें हिस्सा लेने वाले प्लेयर ऑरिजनल शो से इंस्पायर्डजी गेम में हिस्सा लेगें। इसमें कई और गेम भी जोड़े जाएंगे। पार्टिसिपेंट जब एलिमिनेट होंगे तो उनकी रणनीति, अलायंस और कैरेक्टर का भी टेस्ट किया जाएगा। शो के मेकर्स ने बताया कि इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने के लिए पार्टिसिपेंट की उम्र कम से कम 21 साल होनी जरूरी होगी।
प्रतियोगियों के लिए रखी गई ये शर्त
शो के मेकर्स ने बताया कि स्क्विड गेमः द चैलेंज में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगियों को अंग्रेजी बोलना आना चाहिए और साल 2023 के शुरुआती 4 हफ्तों में उनका घर पर जरूरी है। इसमें सीरीज की तरह ही 456 प्लेयर होंगे और सभी प्रतिभागियों को उनके नंबर से ही बुलाया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इसके लिए कास्टिंग भी शुरू कर दी है। नेटफ्लिक्स ने इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए स्क्विडगेम कास्टिंग डॉट कॉम नाम से एक बेवसाइट भी बनाई है। अगर आप भी इसमें हिस्सा लेने चाहते हैं तो यहां योग्यता की जांच कर भाग ले सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने स्क्विड गेम का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा है- क्या आप गेम खेलना चाहते हैं? स्क्विडगेम कास्टिंग डॉट कॉम पर आइए और स्क्विड गेमः द चैलेंज को ज्वाइन करें।












Click it and Unblock the Notifications