Net Worth: शिल्पा शेट्टी या राज कुंद्रा, कौन है ज्यादा अमीर? पति-पत्नी की नेटवर्थ में जमीन-आसमान का अंतर
Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा पर मुंबई के बिजनेसमैन दीपक कोठारी से 60.48 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। यह मामला उनकी अब बंद हो चुकी कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड के लिए लोन और इन्वेस्टमेंट डील से जुड़ा है।
कोठारी का दावा है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने बिजनेस बढ़ाने के लिए यह पैसे दिए थे, लेकिन कपल ने कथित तौर पर इसे निजी खर्चों में इस्तेमाल किया। कोठारी का आरोप है कि दंपति ने पैसे वापस नहीं किए और सितंबर 2016 में कंपनी के खिलाफ 1.28 करोड़ रुपये का दिवालियापन मामला सामने आया।

इस विवाद ने शिल्पा और राज की वित्तीय साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं कपल की नेटवर्थ कितनी है और एक-दूसरे से कौन कितना ज्यादा अमीर है?
शुरू में जूहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए मामला दर्ज किया गया था, लेकिन राशि 10 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण इसे अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को सौंप दिया गया है, जो इसकी जांच कर रही है।
शिल्पा शेट्टी की नेटवर्थ कितनी है?
शिल्पा शेट्टी की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 150 करोड़ रुपये है। उन्हें बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। एक्ट्रेस की कमाई के सोर्स की बात करें तो वह केवल अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं जानी जातीं। वह एक फिटनेस आइकन, रियलिटी टीवी जज और सफल बिजनेस वुमेन भी हैं। उनके योग और वेलनेस प्रोजेक्ट्स दुनिया भर के स्वास्थ्य उत्साहियों के बीच लोकप्रिय हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रिय उपस्थिति और इवेंट्स में उनकी आकर्षक मौजूदगी उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाती है।
राज कुंद्रा की नेटवर्थ
राज कुंद्रा की अनुमानित नेटवर्थ लगभग 2,800 करोड़ रुपये है, जोकि शिल्पा शेट्टी से काफी ज्यादा है। कुंद्रा का बिजनेस पोर्टफोलियो जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड, विवान इंडस्ट्रीज, टीएमटी ग्लोबल और ग्रुपको डेवलपर्स जैसे उद्यमों तक फैला हुआ है। इसके अलावा, कुंद्रा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के सह-संस्थापक और सह-मालिक हैं, और उनके व्यवसायिक हितों में स्टील मिल्स, रियल एस्टेट, निर्माण और फॉरेक्स ट्रेडिंग शामिल हैं।
जूहू सी-फेसिंग बंगला और निजी जेट
कपल के पास मुंबई के जूहू में एक शानदार समुद्र तट वाला बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये है। मुंबई की संपत्ति के अलावा, शिल्पा और राज के पास पुणे में एक घर भी है, जो उनकी व्यापक रियल एस्टेट संपत्तियों को दर्शाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कपल अक्सर अपने निजी जेट में यात्रा करते हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा का कार कलेक्शन
कपल का शानदार कार कलेक्शन उनकी लैविश लाइफको दर्शाता है। इन कारों में शामिल हैं-
- बीएमडब्ल्यू X5 (BMW X5)
- बीएमडब्ल्यू 730LD (BMW 730LD)
- मर्सिडीज बेंज S400 (Mercedes Benz S400)
- रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue)
- बेंटले फ्लाइंग स्पर (Bentley Flying Spur)
- बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी (Bentley Continental GT)
- बीएमडब्ल्यू i8 (BMW i8)
- लैम्बोर्गिनी एवेंटाडोर (Lamborghini Aventador)












Click it and Unblock the Notifications