Neha Singh Rathore: नेहा राठौर ने पूछा -दिल्ली में का बा? वायरल Video पर भड़के लोग, गायिका ने दिया धांसू जवाब
Neha Singh Rathore on Arvind Kejriwal: दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान है तो वहीं चुनावी नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। सभी दलों ने लोगों को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है तो वहीं एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भी वो बाज नहीं आ रहे हैं। तो वहीं सोशल मीडिया पर भी कई व्यंगकार और गायक भी चुनावी रंग में रंगे आ रहे हैं।
मशहूर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर भी इससे अछूती नहीं हैं, 'यूपी में का बा?' और 'बिहार में का बा?' गाकर देशभर में लोकप्रिय हुईं नेहा सिंह राठौर ने अब लोगों से पूछा है कि 'दिल्ली में का बा?'

अपने इस गाने में उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से तीखे सवाल किए हैं लेकिन उनका अंदाज काफी फनी है, जिसे देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। सोशल मीडिया पर इस वक्त नेहा सिंह काफी छाई हुई हैं ,उनके इस गीत को काफी शेयर भी किया जा रहा है।
'हर आरोप पर नेहा ने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है' (Neha Singh Rathore)
मालूम हो कि नेहा जितनी अपनी गायिकी के मशहूर हैं तो वहीं वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी जानी जाती हैं। उन पर कई बार आरोप लगे हैं कि वो भाजपा के खिलाफ जानबूझकर इस तरह के गाने गाती हैं लेकिन इस बार उन्होंने बीजेपी पर नहीं बल्कि आप पार्टी पर तंज कसा है। वैसे अपने हर आरोप पर नेहा ने लोगों हमेशा मुंह तोड़ जवाब दिया है।
'आम आदमी पार्टी दस साल से दिल्ली में राज कर रही है'
वो कहती हैं कि 'एक लोकगायिका के तौर पर उनकी समाज के प्रति भी कुछ जिम्मेदारी है और इसलिए वो जनता के समक्ष, सरकार की ओर से जो नहीं किया गया है उसके बारे में बात करती रहेंगी। अब इसे लोगों को सरकार विरोधी लगता है तो ये उनकी दिक्कत है। वो आलोचनाओं से नहीं डरती हैं, आम आदमी पार्टी दस साल से दिल्ली में राज कर रही है लेकिन उसने बहुत कुछ ऐसा नहीं किया,जिसका उसने वादा किया था, उसके शासन में काफी खामियां है जिसे बताना मैं अपना फर्ज समझती हूं।'
उनके गानें की पंक्तियां कुछ इस प्रकार हैं...
- झाड़ू की सरकार बा,
- वादानुकी के कारोबार बा,
- महाघोटाले में सारा मंत्रिमंडल गिरफ्तार बा,
- का बा,
- दिल्ली में का बा
- 14 से 24 बित गईले, लोकपाल अब तक ना अईले
- का बा, दिल्ली में का बा।
आपको बता दें कि नेहा का ये गाना जहां उनके फैंस को तो पसंद आ रहा है वहीं दूसरी ओर वो कुछ लोगों के निशाने पर भी हैं, जो लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, उन्हें नेहा सिंह राठौर ने जवाब भी दिया है। उन्होंनें कहा है कि 'मेरी आलोचना करने से कोई फ़ायदा नहीं होगा. सवाल पूछना ही है तो उनसे पूछिए जो कुर्सी पर बैठकर आम आदमी को मूर्ख बनाते हैं।'
मालूम हो कि इससे पहले नेहा ने इस गीत का पार्ट वन रिलीज किया था, जिसके बोल थे
- 'लोकपाल ले आवे वाला के बदलल अंदाज बा
- बेसमेंट में चलत UPSC के क्लास बा
- राजेंद्र नगर के लाइब्रेरी में तैरत लइकन के लाश बा
- तोहरे नेता कहां पैग लगा के बदहवास बा...'
कौन हैं नेहा सिंह राठौर? (Neha Singh Rathore)
अपनी अनूठी शैली और मोहक आवाज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का जन्म बिहार के कैमूर जिले में हुआ। एक साधारण किसान परिवार में पली-बढ़ी नेहा को बचपन से ही संगीत के प्रति लगाव था। पढ़ाई पूरी करने के बाद नेहा सिंह राठौर ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से की।
"बिहार में का बा" और 'यूपी में का बा' के बाद अब दिल्ली में का बा"(Neha Singh Rathore)
"बिहार में का बा" और 'यूपी में का बा' जैसे गाने ने उन्हें रातोंरात लोकप्रिय बना दिया। यह गाना न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि बिहार और उत्तर प्रदेश की समस्याओं पर लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया है। लोग उन्हें सोशल मीडिया स्टार कहते हैं। नेहा अपनी गायिकी के अलाव अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं।












Click it and Unblock the Notifications