Mahakumbh 2025: कजरारी आंखों वाली बंजारन की क्या हुई है शादी? वायरल गर्ल ने दिया ये जवाब
Mahakumbh 2025: 13 फरवरी 2025 से प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित हुआ है, 26 फरवरी तक चलने वाले इस धार्मिक समागम के लिए देश-विदेश से भक्तगण आ रहे हैं तो वहीं इसी दौरान बहुत सारे बाबा और साध्वी भी महाकुंभ की वजह से लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
ऐसी ही एक माला बेचने वाली लड़की भी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसकी कजरारी नीली आंखों ने लोगों का अपना दीवाना बना दिया है।इस माला बेचने वाली लड़की का नाम मोनालिसा है, जो कि इंदौर की रहनी वाली बंजारन समुदाय की है।

जिसकी आंखों ने इस कदर लोगों को क्रेजी कर दिया है कि लोग उसके साथ सेल्फी लेने और रील्स बनाने को आतुर हो गए हैं। उसकी तस्वीरें और वीडियो जैसे ही वायरल हुए वैसे ही उसके इंटरव्यू भी लिए जाने लगे।
खूबसूरती बनी मुसीबत, परेशान मोनालिसा(Monalisa News)
यूटयूबर्स और रील्स बनाने वाले लोग तो उसके पीछे ही पड़ गए जिसकी वजह से उसका माला बेचना मुश्किल हो गया है। यहां तक कि कुछ लोगों ने तो उसे महाकुंभ से उठा ले जाने की धमकी भी दे डाली है। परेशान होकर उसने सीएम योगी से मदद की गुहार भी लगाई है और कहा कि कुछ लोगों की वजह से उसे महाकुंभ में डर भी लगने लगा है।
वीडियो, सेल्फी और रील बनाने वाले लोगों से परेशान वायरल गर्ल
मोनालिसा ने बताया कि'वो जैसे ही बाहर जाती हैं, वीडियो, सेल्फी और रील बनाने वाले लोग उन्हें घेर लेते हैं, जिसकी वजह से उन्हें माला बेचने में दिक्कत हो रही है। वो और उनकी फैमिली यहां लाखों रुपये का सामान उधार लेकर आए हैं, ऐसे में अगर वो सामान नहीं बेच पाएंगी तो उनके परिवार को काफी नुकसान होगा।'
'नहीं मेरी शादी नहीं हुई हैं, उमर कम है मेरी' (Monalisa News)
फिलहाल मोनालिसा इस वक्त 'वायरल गर्ल' की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके कई रील्स चर्चा के केंद्र में हैं, जिसमें से एक में वो अपनी शादी के बारे में बता रही हैं। उनसे सवाल किया जाता है कि क्या उनकी शादी हुई है? तो वो बोलती हैं कि 'नहीं मेरी शादी नहीं हुई हैं, उमर कम है मेरी', जब उनसे पूछा जाता है कि कितनी है?
'यहां इतने लोग आपके पीछे घूम रहे हैं...' (Mahakumbh 2025)
तो वो बोलती हैं कि 'वो 16 साल की हैं।' फिर उनसे पूछा जाता है कि' यहां इतने लोग आपके पीछे घूम रहे हैं, कोई पंसद आया आपको?' तो इस पर वो झट से उत्तर देती हैं कि 'नहीं, ये सब तो मेरे भाई हैं।'

'विचार क्या है आपकी शादी का?' (Mahakumbh 2025)
फिर उनसे पूछा जाता है कि 'विचार क्या है आपकी शादी का?' तो इस पर मोनालिसा कहती हैं कि 'हमारे में शादी मम्मी-पापा ही तय करते हैं, वो जहां कहेंगे हम वहीं कर लेंगे। सारी माला बेचने वाली लड़कियां ऐसा ही करती हैं।'
'आंखों की तुलना मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हो रही है'
मालूम हो कि कुछ रील्स में मोनालिसा से जब ये पूछा गया कि 'क्या उन्हें पता है कि उनकी आंखों की तुलना मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से हो रही है? तो उस पर वो हंसते हुए कहती हैं कि 'हां, कुछ लोग बोलते हैं कि मेरी आंखें उनकी जैसी हैं। '
'अभी तक कोई भी फिल्म वाला उनके पास नहीं आया' (Mahakumbh 2025)
जब उनसे दोबारा पूछा जाता है कि 'अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिले तो क्या वो करेंगी?' तो इस पर वो कहती हैं कि 'हां जरूर लेकिन अभी तक कोई भी फिल्म वाला उनके पास नहीं आया है'। फिलहाल मेरा पूरा फोकस महाकुंभ में माला बेचने पर है लेकिन लोगों की भीड़ की वजह से मैं ये काम ठीक से नहीं कर पा रही हूं।' मालूम हो कि मोनालिसा 50 लोगों के ग्रुप के साथ महाकुंभ में आई हैं, वह स्फटिक, रुद्राक्ष और नगीनों से भरी मालाएं बेचा करती हैं।
यहां देखें पूरा वीडियो- मोनालिसा की हुई है शादी?
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications