10 साल बाद मां बनने जा रही हैं नेहा मर्दा, गोद भराई कर ऐसे हो रही है नन्हे मेहमान की आने की तैयारी

Neha Marda Baby Shower: नेहा मर्दा की गोद भराई का कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ था। इस समारोह में उनका पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

neha marda

Neha Marda Baby Shower: टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी का समय इन्जॉय कर रही हैं। उनके घर पर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। आपको बता दें कि शादी के करीब 10 साल बाद नेहा मां बनने वाली हैं। ऐसे में उनकी खुशी देखने लायक है। कुछ दिनों पहले ही नेहा ने सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी। हाल ही में नेहा की गोद भराई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस फंक्शन की कुछ झलकियां नेहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

नेहा मर्दा की गोद भराई की रस्म

नेहा मर्दा की गोद भराई की रस्म

नेहा मर्दा अक्सर ही अपनी मदरहुड जर्नी को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने अपनी गोद भराई की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। गोद भराई के कार्यक्रम में नेहा काफी खूबसूरत लग रही थीं। लोगों को उनकी तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। वहीं एक वीडियो में वह अपने होने वाले बच्चे के लिए 'पल पल' सॉन्ग गाती भी नजर आ रही हैं।

बेबी शावर का वीडियो हो रहा है वायरल

आपको बता दें कि नेहा मर्दा की गोद भराई का कार्यक्रम पटना में आयोजित हुआ था। इस समारोह में उनका पूरा परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। नेहा ने फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की और कैप्शन में लिखा है- हमारे छोटे से इंसान पर इतना प्यार बरसा है कि यह अविश्वसनीय और जादुई है। गोद भराई का फंक्शन किसी सपने की तरह महसूस हुआ, एक ऐसा एहसास जिसे मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर पाऊंगी।

गोद भराई में नेहा का लुक

नेहा मर्दा के बेबी शॉवर की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि नेहा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं। आपको बता दें कि अपने इस स्पेशल डे पर नेहा ने लैवेंडर कलर का गाउन पहना हुआ था जिसके साथ उन्होंने लाल रंग का एक नेकलेस कैरी किया हुआ था। वह अपने लुक में काफी कंफर्टेबल और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

होने वाले बच्चे के लिए गाया गाना

गोद भराई के रश्म के बाद नेहा ने अपने पति के साथ इंद्रधनुष थीम पर बना केक काटा और खूब मस्ती की। इसके बाद वहां मौजूद सबने मिलने जमकर डांस भी किया। वहीं नेहा ने अपने होने वाले बच्चे के लिए 'पल पल' सॉन्ग भी गाया। जानकारी के अनुसार नेहा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी। दोनों की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं। अब 10 साल बाद नेहा मां बनने वाली हैं। हालांकि वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी खुश हैं।

नेहा ने कहा- सब कह रहे थे जल्द मां बनो

नेहा मर्दा ने एक इंटरव्यू में बताया था- मैं एक नॉर्मल मारवाड़ी फैमिली की लड़की हूं, मेरी शादी पटना बेस्ड फैमिली में हुई है। यहां कोई ग्लैमर इंडस्ट्री से नहीं है। ये नॉर्मल लोग हैं और सिंपल लाइफ जीते हैं। शादी के एक-दो साल बाद से ही जिससे भी मिलो यही कहता था कि अच्छा अब तो बेबी कर लेना चाहिए पर मैं मां नहीं बन पा रही थी। उन्होंने आगे बताया- अब शादी के 10 साल बाद प्रेग्नेंट होकर मैं सच में बहुत खुश हूं और इस पीरियड को इन्जॉय कर रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+