शादी के 11 साल बाद नेहा मर्दा ने बेटी को दिया जन्म, डिलीवरी में हुई थी दिक्कत, प्रीमैच्योर बेबी की ऐसी है हालत

Neha Marda Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा को एक हफ्ते पहले कोलकाता के एक मिजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ परेशानी होने लगी थी।

neha marda

Neha Marda Baby Girl: टीवी के फेमस शो 'बालिका वधू' से घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नेहा मर्दा हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। खबर है कि उन्होंने एक प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि नेहा मर्दा को हाल ही में प्रेग्नेंसी में कुछ कॉम्प्लिकेशंस के चलते डिलीवरी के लिए तय समय से पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उन्हें डॉक्टरों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा था। नेहा मर्दा शादी के 11 साल बाद मां बनी हैं। अब उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें मां बनने में क्या परेशानी हुई थी और उनकी नन्ही बेटी अब कैसी है।

नेहा मर्दा ने बेटी को दिया जन्म
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस नेहा मर्दा को एक हफ्ते पहले कोलकाता के एक मिजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ परेशानी होने लगी थी। ऐसे में उन्होंने एक प्रीमैच्योर बेबी को जन्म दिया है। नेहा मर्दा ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिलहाल उनकी हेल्थ ठीक है। उनकी बेटी भी अभी अस्पताल में ही है।

neha marda

नेहा मर्दा ने कहा- प्रेग्नेंसी में हो गई थी परेशानी
नेहा मर्दा ने इंटरव्यू में बताया- मेरे प्रेग्नेंट होने के बाद से ही मुझे ब्लड प्रेशर की वजह से परेशानी होन लगी थी। पांचवे महीने में तो ये परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई थी। मेरे डॉक्टर ने मुझे पहले से ही इस बारे में बता रखा था। कॉम्प्लिकेशंस आने वाले थे, लेकिन शुक्र है कि सबकुछ आसानी से हो गया। उन्होंने आगे बताया- मैं बहुत खुश हूं कि यह बुरा फेज खत्म हो चुका है और हम एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बन गए हैं। हम मां-बेटी बिल्कुल ठीक हैं।

नेहा ने प्रीमैच्योर बेबी को दिया है जन्म
नेहा मर्दा ने बताया- मैं और मेरी बेटी अभी अस्पताल में ही हैं और इस हफ्ते के आखिर तक हम डिस्चार्ज हो जाएंगे। मैंने अभी तक बेटी को गोद में नहीं उठाया है और न ही उसे जी भरकर देख पाई हूं। पैदा होने के बाद मेरी बेटी थोड़ी देर के लिए ही मेरे पास थी उसके बाद उसे एनआईसीयू में ले गए। उसका वजन काफी कम है।

neha marda

शादी के 11 साल बाद मां बनी हैं नेहा
नेहा मर्दा ने आगे बताया- मेरी बेटी का नाम उसकी बुआ रखेंगीं क्योंकि परिवार में यही रिवाज है कि ननद या बुआ ही बच्चे का नाम रखती है। आपको बता दें कि नेहा मर्दा ने साल 2012 में आयुष्मान अग्रवाल से शादी की थी और अब 11 साल बाद वह एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+