इंस्टाग्राम पर लोगों को अनफॉलो कर रही हैं नेहा कक्कड़, बोलीं- पिछले कुछ दिनों से झेल रही हूं बुरे अनुभव

मुंबई, 5 अगस्त। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों लाइमलाइट से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल को अचानक छोड़ने वालीं नेहा कक्कड़ ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें नेहा ने बताया कि वह कुछ लोगों को अनफॉलो करने जा रही हैं, और सिर्फ उन्हीं के साथ जुड़ी रहेंगी जिनके वो करीब हैं या फिर उनकी साथ काम कर रही है।

Recommended Video

    Neha Kakkar ने Intagramपर कुछ लोगों को किया Unfollow, बताई ये वजह | वनइंडिया हिंदी
    देश में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सिंगर

    देश में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सिंगर

    अपने इस फैसले के पीछे सिंगर नेहा कक्कड़ ने बुरे अनुभव को बताया है। आखिर नेहा कक्कड़ को ऐसे किस कंडीशन से गुजरना पड़ा कि वह अब इंस्टाग्राम पर सिर्फ चुने हुए लोगों को फॉलो करेंगी। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर 60 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं, सोशल मीडिया पर वह देश में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले सिंगर्स में टॉप पर हैं। फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने के बाद अब नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर अधिक सावधान रहने की कोशिश कर रही हैं।

    नेहा ने लिया लोगों को अनफॉलो करने का फैसला

    नेहा ने लिया लोगों को अनफॉलो करने का फैसला

    अपने हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में नेहा ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगियों, दोस्तों और परिवार सहित कुछ ही लोगों को ही फॉलो करेंगी नेहा ने कहा कि वह अतीत में बुरे अनुभवों के कारण दूसरों को अनफॉलो कर रही हैं। नेहा ने अपने पोस्ट में लिखा, सॉरी!! फाइनली मैंने इंस्टाग्राम से काफी लोगों को अनफॉलो करने का फैसला किया है। अतीत में कुछ बहुत बुरे अनुभवों के कारण ऐसा कर रही हूं। अब सिर्फ उन्हें फॉलो करूंग जिन्हें मैं पर्सनली या नियमित रूप से जानती हूं।

    सिर्फ ऐसे लोगों को करेंगी फॉलो

    सिर्फ ऐसे लोगों को करेंगी फॉलो

    नेहा ने आगे लिखा, 'जिन लोगों के साथ मैं काम करूंगी, सिर्फ उन्हें ही फॉलो करूंगी। माफी चाहती हूं, अगर इससे आपको बुरा लगा! मेरी किसी से कई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जीवन ऐसी ही है। हमें वास्तव में सावधान रहना होगा।' सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज को हेट मिलना कोई नई बात नहीं है और नेहा कक्कड़ भी इससे अछूती नहीं हैं। 2018 में इंडियन आइडल में जज के रूप में वापसी करने के बाद नेहा को ट्रोल किया गया था।

    ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

    ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

    तब ट्रोलर्स को कड़ा जवाब देने के लिए नेहा ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, कुछ लोग शो में रोने के लिए मुझे ट्रोल कर रहे हैं, प्लीज अगली बार मुझे मेरी जोर से हंसी के लिए भी ट्रोल करें। एहा कक्कड़ ने कड़ा जवाब देते हुए सभी को करारा जवाब दिया, "रोने के लिए #ट्रोल हो रहा है! अगली बार कृपया मुझे मेरी जोर से हंसी के लिए भी ट्रोल करें। असल में आप जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए मुझे ट्रोल क्यों नहीं करते?? .. वैसे भी! कुछ भी हो, जिस तरह मैं रियल लाइफ में हूं, वैसी ही कैमरा के आगे। कैमरा मेरे व्यक्तित्व को नहीं बदल सकता! हां मैं एक इमोशनल लड़की हूं और वास्तव में इस पर गर्व है! मेरे पास एक दिल है जो लोगों की भावनाओं को महसूस करता है।

    यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल 12 फिनाले नहीं अटेंड करेंगी नेहा कक्‍कड़, सामने आई शो छोड़ने की वजह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+