नेहा कक्कड़-रोहनप्रीत बनने वाले हैं मम्मी-पापा! VIDEO जारी कर सिंगर ने बताई सच्चाई
मुंबई,

नेहा कक्कड़ की कुछ तस्वीरें व वीडियोज वायरल हुईं थी
बीते दिनों नेहा कक्कड़की कुछ तस्वीरें व वीडियोज वायरल हुईं थी, जिसमें दावा किया गया कि नेहा कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं। इन वीडियोज और तस्वीरों में नेहा का पेट बेबी बंप की तरह दिख रहा था। लेकिन अब नेहा ने एक वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी से पर्दा उठा दिया है। यूजर्स भी नेहा से यहीं पूछते हैं कि गुड न्यूज कब दे रही हो? प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर नेहा कक्कड़ ने अपने परिवार के साथ 'लाइफ ऑफ कक्कड़' नामक एक नई यूट्यूब सीरीज शुरू की है। डिजिटल शो के पहले एपिसोड का शीर्षक 'क्या नेहा कक्कड़ गर्भवती है?'

वी़डियो में किया प्रेग्नेंसी का खुलासा
वीडियो की शुरुआत करते हुए नेहा के हाथ में प्रेग्नेंसी किट देखी जा सकती है, जिसको रिजल्ट को देख वह खुशी से रोहनप्रीत को इस बारे में जानकारी देते हैं। इसके बाद रोहनप्रीत को उनकी मां नेहा का खास का ख्याल रखने के लिए कहती हैं। इसके बाद नेहा, टोनी, सोनू, रोहनप्रीत और नेहा के मम्मी पापा ने इस खबर की सच्चाई का खुलासा करते हैं। वीडियो में नेहा कक्कड़ ने बताया कि यह सभी अफवाह तब से शुरू हुईं जब कुछ फैंस की नजर उनके बढ़े हुए वजन पर पड़ गई थी।

बताई क्या उनकी फ्यूचर की प्लानिंग
इस वीडियो में नेहा ने ये भी बताया कि वह बहुत अच्छे खाना खा रही है और इसी वजह से उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है लेकिन वह अपना वजन कम करना चाहती हैं और इस दिशा में वह काम भी करेंगी। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने फैंस के बीच ये भी साफ कर दिया कि वह अभी फैमिली प्लानिंग नहीं कर रहे हैं और वह 2-3 साल तक फैमिली को बढ़ाना भी नहीं चाहते हैं। वीडियो में नेहा ने उन भद्दे कमेंट्स के बारे में बात की जो उनके पास आए, क्योंकि लोगों ने सोचा कि वह शादी के दो महीने के भीतर गर्भवती थीं। देखो, इंडस्ट्री वाले तो ऐसे ही होते हैं। शादी से पहले हो गया सब।

जब फ्लाइट अटेंडेंट ने पूछा -क्या आप गर्भवती हैं?
वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत हंसते हैं जब वे रिपोर्ट पढ़ते हैं कि उन्होंने शादी इसलिए की, क्योंकि वह प्रेग्नेंट हो गई थी। नेहा ने खुलासा किया कि जब वह हाल ही में यात्रा कर रही थीं तो एक फ्लाइट अटेंडेंट ने उनसे पूछा कि क्या वह गर्भवती हैं? टोनी ने भी कहा कि वह एक कैफे में गए थे और वहां वेटर ऑडर मांगने के बजाय, वेटर ने जानना चाह रहा था, 'सर, आप मामा बनने वाले हो?'












Click it and Unblock the Notifications