Neha Kakkar: घर चलाने के लिए कभी जागरण में गाया करती थीं नेहा कक्कड़, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप सिंगर
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। लेकिन, सफलता को पाने के लिए उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया।

Neha Kakkar Birthday: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने दम पर बॉलीवुड में अलग जगह बनाई है। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। इस सफलता को पाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की। आज यानी 6 जून को नेहा कक्कड़ का 35वां जन्मदिन मना रही है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से।
नेहा कक्कड़ ने कम उम्र में की मेहनत
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून, 1988 को ऋषिकेश में हुआ। वह एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। भले ही वह आज करोड़ों की मालकिन हैं लेकिन सिंगर ने अपनी जिंदगी में कई तरह के उतार-चढाव देखें हैं। एक वक्त था जब वह अपने दो भाई-बहन और माता-पिता के साथ एक कमरे में रहती थीं। क्योंकि उनका परिवार उस वक्त आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
घर का गुजारा चलाने के लिए किए जगराते
नेहा कक्कड़ को बचपन से गाना गाने का शौक था। लेकिन उनका ये शौक मजबूरी बन चुका था। नेहा घर का खर्चा चलाने के लिए अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ जगराते में गाया करती थीं। सिंगर ने महज चार साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। नेहा कक्कड़ की आवाज मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी लोग उनकी आवाज को काफी पसंद करते थे।
सिंगर ने कम उम्र में छोड़ा स्कूल
नेहा कक्कड़ घर में आर्थिक तंगी की वजह से स्कूल भी नहीं जा पाईं क्योंकि कम उम्र में घर की इतनी जिम्मेदार उनके कंधो पर आ गई थी इसलिए सिंगर ने बेहद कम उम्र में स्कूल जाना छोड़ दिया था। खैर नेहा कक्कड़ सिर्फ जगराता तक सीमित रहना नहीं चाहती थीं उनके इससे बड़े सपने थे।
इंडियन आइडल में लिया था भाग
नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल 2 में भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन उनकी किस्मत ने उस वक्त उनका साथ नहीं दिया और वह जल्द ही एलिमिनेट हो गई थीं। हालांकि इस रिजेक्शन के बावजूद उनका हौंसला नहीं टूटा और वो लगातार गाना गाती रहीं। इस शो के बाद उन्हें 'आई एम ए रॉकस्टार' से पहला ब्रेक मिला। बस फिर क्या था धीरे-धीरे नेहा कक्कड़ को तमाम सुपरहिट गाने गाए और बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया।












Click it and Unblock the Notifications