तो क्या फर्जी थी नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक की तू तू-मैं मैं? इस वीडियो ने खोला पूरे ड्रामे का सच

फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ का एक तरफ सोशल मीडिया वॉर खत्म नहीं हो रहा कि दोनों एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।

मुंबई, 25 सितंबर: फाल्गुनी पाठक का एवरग्रीन सॉन्ग 'ओ सजना' जो कि 90 के दशक में रिलीज हुआ था। यह गाना आज भी फैंस की जुबां पर रहता है। लेकिन हाल ही में मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने इस गाने का रीमिक्स रिलीज किया था। जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया। साथ ही फाल्गुनी पाठक ने भी उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच कोल्ड वार जारी है। अब इतना बवाल मचने के बाद दोनों एक साथ हंसते मुस्कुराते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर किया बड़ा बवाल

सोशल मीडिया पर किया बड़ा बवाल

बता दें कि सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ और फाल्गुनी पाठक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये दोनों सिगर एकसाथ मुस्कुराते हुए और बेहद खुश नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 13 शो में फाल्गुनी पाठक का वेलकम करती हुई नजर आई।

अब एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए आई नजर

अब एक दूसरे के साथ मुस्कुराते हुए आई नजर

बता दें कि, सोनी टीवी पर इंडियन आइडल सीजन 13 की शुरूआत हो चुकी है। इसके अकपमिंग एपिसोड का एक छोटा क्लिप सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में नेहा कक्कड़ कहती हैं- 'बहुत ही अच्छा दिन है आज। थिएटर राउंड है। इसकी शुरुआत हम माता रानी का नाम लेकर करें उससे ज्यादा खूबसूरत कुछ और नहीं हो सकता। और हमारे बीच लेजेंड्री फाल्गुनी मैम आई हैं'।

वीडियो ने खोल दी पूरे ड्रामे की पोल

वीडियो में देखा जा सकता है कि, नेहा कक्कड़ के वेलकम करने के बाद फाल्गुनी पाठक मुस्कुराती हैं और साथ ही ताली बजाती हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट संग हिमेश रेशमिया और आदित्य नारायण डांस करते हुए नजर आए। वहीं फाल्गुनी अपनी मधुर आवाज में 'गरबा' सॉन्ग गाती हैं। अब इतने सब बवाल के बाद इस वीडियो को देख फैंस काफी हैरान है।

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

वीडियो देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस वीडियो पर फिलहाल फैंस तमाम तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'मीठी आवाज वाह, कॉपी करने वाले की बेइज्जती कर दी। दूसरे ने लिखा- इनके सामने नेहा कक्कड़ कुछ नहीं हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, सॉन्ग को फेमस करवाने के लिए क्या-क्या करते हैं ये लोग पहले सोशल मीडिया पर अटेंशन लेते हैं और फिर एकसाथ टीवी पर परफॉर्म करते हैं क्या दिखावा है यार'।

ऐसे शुरू हुआ था ये विवाद

ऐसे शुरू हुआ था ये विवाद

बता दें कि, 19 सितंबर को नेहा कक्कड़ का रीमिक्स गाना 'ओ सजना' रिलीज हुआ था। इसमें उनके साथ धनश्री वर्मा और प्रियांक शर्मा कास्ट किए गए हैं। नेहा कक्कड़ का यह गाना जब से रिलीज हुआ है तभी से फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी आवाज को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। नेहा कक्कड़ ने शनिवार को बिना फाल्गुनी पाठक का नाम लिए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन पर तंज कसा। साथ ही ट्रोलर्स को भी खूब खरी खोटी सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+