इस टॉप एक्ट्रेस ने मेकर्स से कहा 'मैं प्रेग्नेंट हूं', तो फिल्म से निकाला बाहर, वजन के कारण सुनने पड़े ताने
Neha Dhupia: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बिना गॉड फादर के इंडस्ट्री में अपने दम पर पहचान बनाई है। आज वह टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इंडस्ट्री की पोल खोली है। उन्होंने बताया कि कैसे प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
हाल ही में जूम को दिए इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने बताया कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उस वक्त एक्ट्रेसेस का फिट रहना जरूरी था। लेकिन अगर आपका परफेक्ट फिगर नहीं है तो कास्ट करने के लिए फिट नहीं हैं। यहां तक कि एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें मेकर्स ने फिल्म से बाहर कर दिया था।

नेहा धूपिया ने कहा कि, 'जब मैं प्रेग्नेंट थी, तो मुझे उस शो से निकाल दिया गया था, जिसके शूट होने की अगले 8 महीनों तक कोई खबर नहीं थी। जब मैंने मेकर्स को जाकर ये बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं और अगले कुछ महीनों तक मैं काम नहीं कर सकती। बस इतना कहने की देर थी उन्होंने मना कर दिया कि हम आपके साथ आगे काम नहीं कर सकते।'
नेहा धूपिया ने आगे ये भी बताया कि कुछ रोल्स के हिसाब से उनका वजन ज्यादा था जिसकी वजह से उन्हें मेकर्स ने प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया था। इस वजह से उन्हें कई बार अपने वजन को लेकर कई बातें सुननी पड़ी थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे तेज मेरे शार्प फेस कट की वजह से फिल्म से निकाला गया था। इसके अलावा एक बार तो मेकर्स चाहते थे कि मैं 7 से 10 किलो वजन कम करूं लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे लगता था कि मैं बिल्कुल फिट हूं।'
नेहा धुपाया का कहना है कि महिलाओं के लिए इंडस्ट्री में इस तरह के स्टीरियोटाइप आज भी होते हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। बता दें कि, नेहा धूपिया सेलिब्रिटी टॉक शो, नो फिल्टर नेहा को होस्ट करती हैं। अब वह जल्द ही थेरेपी शेरापी के साथ ओटीटी पर कदम रखने वाली हैं।












Click it and Unblock the Notifications