Neeyat Trailer: फिल्म 'नीयत' का दमदार ट्रेलर रिलीज, वीडियो में दिखा विद्या बालन का डरावना अवतार

Neeyat Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। विद्या बालन को आखिरी बार फिल्म 'शकुंतला देवी' में देखा गया था। उसके बाद वह केवल रील्स वीडियोज में ही नजर आ रही थीं। लेकिन अब वह एक बार फिर से लोगों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। खबर है कि विद्या बालन फिल्म 'नीयत' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक, पहला पोस्टर, टीजर के बाद अब ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

आपको बता दें कि विद्या बालन फिल्म 'नीयत' में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह कभी भी ऐसे रूप में नजर नहीं आई हैं। हाल ही में विद्या बालन की फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और उन्होंने फैंस को अपने इस नए अवतार से चौंका दिया है।

vidya balan

फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर रिलीज
हाल ही में विद्या बालन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिल्म 'नीयत' का ट्रेलर शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है- रहस्यों और उद्देश्यों की एक दुनिया का खुलासा किया जाएगा, देखिए 'नीयत' 7 जुलाई को, ये केवल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक आवाज के साथ होती है- जासूस आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक रहस्य आ रहा है।

जासूस के अवतार में नजर आएंगी विद्या बालन
वहीं इस मर्डर मिस्ट्री में एक जासूस के रूप में विद्या बालन का पहला लुक दिखाई देता है। विद्या बालन ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर किया है। साथ ही फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया है और लिखा है- मीरा राव से मिलें। एक क्लासिक मर्डर मिस्ट्री में एंटी-क्लासिक जासूस। 'नीयत' 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी, केवल सिनेमाघरों में।


विद्या बालन के फैंस हुए खुश
विद्या बालन की लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोग उनके इस टीजर वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। विद्या बालन के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- ये एक्साइटिंग लग रहा है। वहीं एक शख्स ने लिखा है- इस फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर सकता। सिनेमाघरों में आपके लिए सीटियां बजेंगी।

फिल्म 'नीयत' की स्टार कास्ट
फिल्म 'नीयत' की डायरेक्टर अनु मेनन हैं। इस फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में आएंगी। विद्या बालन के अलावा इस फिल्म में राम कपूर, राहुल बोस, नीरज काबी, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, निकी वालिया, दीपानिता शर्मा, शशांक अरोड़ा, प्राजक्ता कोली, दानेश रजवी, इशिका मेहरा और माधव देवल भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+