कैमरे के सामने नीतू कपूर ने बहू आलिया भट्ट को किया इग्नोर, मां कहकर बुलाती रह गई एक्ट्रेस, देखें वीडियो

Neetu Kapoor Ignored Alia Bhatt: पिछले हफ्ते शुक्रवार को कपूर परिवार ने मुंबई में राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई। इसमें राज कपूर की 10 प्रसिद्ध फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इस खास मौके पर कपूर खानदान एकसाथ नजर आया। वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने जमकर मस्ती की।

अब सोशल मीडिया पर एक नया वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें नीतू कपूर अपनी बहू आलिया भट्ट को इग्नोर करते हुए नजर आईं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, रणबीर आलिया की पीठ थपथपाते हुए अपनी मां नीतू कपूर की तरफ इशारा करते हैं, जैसे ही वे रेड कार्पेट पर बाकी परिवार के साथ चल रहे थे। आलिया ने पलट कर नीतू के पास जाने की कोशिश की और उन्हें 'माँ' कहा।

Alia Bhatt

आलिया बार-बार मां कहकर नीतू को आवाज लगा रही थीं। यहां तक कि उन्होंने हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नीतू उन्हें कैमरे के सामने अनदेखा कर दिया और वह आगे बढ़ गईं। जिससे आलिया मायूस हो गई। अब ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स मान रहे हैं कि नीतू ने आलिया को साफतौर पर इग्नोर किया।

दिलचस्प बात यह है कि राज कपूर फिल्म फेस्टिवल के एक और वायरल वीडियो में रणबीर की कजिन करीना कपूर खान आलिया को शांत करने की कोशिश करती दिख रही हैं, क्योंकि आलिया थोड़ी तनाव में नजर आ रही थीं। इसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ है।

नीतू और आलिया की इस वीडियो पर फैंस लगातार नीतू को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "फैमिली फंक्शन में सास का बहू को टेवर दिखाना पर्मानेंट है।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "आलिया भट्ट के साथ भी ऐसा होता है।" एक ने लिखा, "कहानी घर घर की चल रही है, सभी के घर ऐसा होता है, कोई बड़ी बात नहीं है।" एक यूजर ने लिखा, 'नीतू कपूर अपनी बहू के साथ हमेशा ही ऐसी करती हैं।' खैर नीतू ने सच में इग्नोर किया या नहीं इसको लेकर फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।

ये भी पढ़ें: 'आलिया भट्ट पर गंदे कमेंट्स करते हैं रणबीर कपूर', Alia-Ranbir की खुली पोल, क्या बच्चे के लिए की थी शादी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+