Jug Jugg Jeeyo: नीतू और अनिल कपूर ने प्रमोशन के दौरान ऋषि कपूर के गाने पर लगाए ठुमके, देखें वायरल वीडियो

फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर ऋषि कपूर के गाने ‘एक मैं और एक तू’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई, 21 जून: फिल्म "जुग-जुग जियो' जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में वरुण धवन कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर इस फिल्म के प्रमोशन का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। ऐसे में सेलेब्स की कैमिस्ट्री देखकर फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है। इस दौरान प्रमोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें अनिल कपूर और नीतू कपूर ऋषि कपूर के गाने 'एक मैं और एक तू' पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

दिल्ली में फैन इवेंट में किया डांस

हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक फैन इवेंट में नीतू कपूर, अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इवेंट में फिल्म 'खेल खेल में' का गाना बजने लगा. इसके बाद नीतू और अनिल कपूर एक साथ डांस करने लगे। दोनों को साथ डांस करता देख फैंस एक्साइटेड हो गए और उनका उत्साह बढ़ाने लगे।

राम लखन के गाने पर थिरके स्टारकास्ट

नीतू कपूर और अनिल कपूर के डांस के बाद पूरी स्टारकास्ट स्टेज पर आ गई और अनिल कपूर की फिल्म राम लखन के गाने मई नेम इज लखन पर डांस करते हैं। सभी लोग मिलकर इस गाने का हुक अप स्टेप करने लगते हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बताते चलें कि फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो राज मेहता के डायरेक्शन में बनी है। इसे धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+