'बड़ी हिम्मत का काम है' शॉर्ट ड्रेस में Neena Gupta ने दिखाया बिंदास अंदाज, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने 63 साल की उम्र में ऐसी ड्रेस पहनी जिसके लिए उनकी फैंस लगातार तारीफ कर रहे हैं।
Neena Gupta Black Dress: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने हर किरदार से फैंस के दिलों में राज किया है। यही वजह है कि, उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। नीना गुप्ता हमेशा ही ऐसी चीजें करती हैं जिससे उनके फैंस और भी ज्यादा मोटिवेट होते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपनी लेटेस्ट वीडियो में किया। जिसके बाद से वह लगातार फैंस वाहवाही बटोर रही हैं।

63 साल की उम्र में नीना गुप्ता ने किया ऐसा काम
नीना गुप्ता एक बहुत बड़ी इंस्पीरेशन हैं। उन्होंने 63 साल की उम्र में ऐसा काम किया, जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा हिम्मत की होगी। बता दें कि, नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने नए लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनकर वीडियो शेयर किया है जिसके बाद से लगातार फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

शॉर्ट ड्रेस पहनकर दिखाया ग्लैमरस अवतार
दरअसल, नीना गुप्ता ने वीडियो में ब्लैक कलर की एक शॉर्ट ड्रेस पहने ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। इस ड्रेस को पहने वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में नीना गुप्ता इस ड्रेस पहनकर डांस करती हुई दिखाई दी। उन्होंने अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'बड़ी हिम्मत का काम है जी ऐसी ड्रेस पहनना....कर ही दिया।'
सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही
नीना गुप्ता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'मैं भी बड़ी होकर इतनी ही कूल और ग्रेसफुल बनना चाहती हूं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप ये कैसे कर लेती हैं?' वहीं एक ने लिखा कि, 'नीना जी आप हर ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हमेशा इसी तरह खुश रहिए'।

नीना गुप्ता ने किया था बड़ा खुलासा
बता दें कि, नीना गुप्ता अक्सर बयानों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े नए खुलासे करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि, विवियन रिचर्ड्स से बेटी मसाबा की मां बनने पर उन्हें समाज से किस तरह के ताने सुनने पड़े थे। इसके अलावा वह आए दिन सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्रोलर्स को भी करारा जवाब देने में पीछे नहीं हटती।

नीना गुप्ता का वर्कफ्रंट
वहीं नीना गुप्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें फिल्म गुडबॉय और ऊंचाई जैसी फिल्मों में लीड रोल में देखा गया। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ग्वालियर में नजर आएंगी। जिसका पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म में वह मशहूर अभिनेता अनुपम खेर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications