नीना गुप्ता ने बताया फिल्म इंडस्ट्री का ये खास 'नियम', बोलीं- इसका पता ना होने से खो दी कई फिल्में

मुंबई, 11 अक्टूबर: ऐक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के अलावा निजी जिंदगी और बेबाकी के लिए भी लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों नीना अपनी आत्मकथा 'सच कहूं तो' को लेकर चर्चा में है। नीना ने इसमें अपने परिवार, अफेयर, शादी, बेटी और फिल्म इंडस्ट्री को लेकर लिखा है। अपनी आत्मकथा पर बात करते हुए एक इंटरव्यू में नीना ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मांगने के एक खास नियम का पता ना होने के चलते उनके हाथ से कई फिल्में निकल गईं।

'मुझे नहीं पता था, 10-10 कॉल करनी होती हैं'

'मुझे नहीं पता था, 10-10 कॉल करनी होती हैं'

नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा, जब आप किसी बिजनेस में हैं तो आपको उसके रूल जरूर पता होने चाहिए। मुझे भी शुरू में फिल्म इंडस्ट्री के नियम नहीं पता थे, जिससे कई फिल्में मेरे हाथ से निकल गईं। उन्होंने बताया कि शेखर कपूर ने एक फिल्म के लिए कॉल किया, जिसके बाद मैंने शेखर कपूर को वापस कॉल नहीं किया क्योंकि मुझे लगा कि उन्होंने मुझसे कहा था कि वह मुझे कॉल करेंगे। मेरे पास कोई सलाह देने वाला नहीं था कि मुझे ही बार-बार कॉल करनी थी। अगर कोई सलाहकार होता तो मैं मौका नहीं चूकती।

फिर मुझे मिली हर दिन 10 कॉल करने की सलाह

फिर मुझे मिली हर दिन 10 कॉल करने की सलाह

नीना बताती हैं, बाद में किसी ने मुझे सलाह दी कि जिनको कॉल करनी है, उस हफ्ते उन लोगों के नाम लिख लें। इसके बाद हर दिन कम से कम 10 कॉल करें और जब तक कोई जवाब ना मिल जाए, कॉल करते रहें। इससे पहले, मुझे यह सब नहीं पता था।

परिवार को लेकर भी की बात

परिवार को लेकर भी की बात

नीना गुप्ता ने अपने पारिवारिक रिश्तों पर भी बात की है। उन्होंने बताया है कि परिवार के बारे में बात करते हुए नीना ने बताया कि उनके पिता के दो परिवार थे। इन दोनों परिवारों के बीच उन्होंने खुद को बांटा हुआ था। मेरी मां के साथ मेरे पिता ने जो किया उसे छिपाने के लिए उन्होंने खुद को मार लिया। मुझे लगता है कि इसीलिए मैंने यह किताब तब लिखी है जब मेरे पिता, मां, भाई और भाभी इस दुनिया में नहीं हैं।

कई फिल्मों में कर रही हैं काम

कई फिल्मों में कर रही हैं काम

नीना गुप्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। हालांकि कुछ साल तक वो फिल्मों में बहुत एक्टिव नहीं थीं लेकिन साल 2018 में फिल्म 'बधाई हो' से उनकी वापसी हुई है। फिल्म के लिए उनको काफी तारीफ मिली है। नीना ने हाल ही में एक वेब सीरीज में भी काम किया है। नीना इन दिनों फिल्म 'गुडबाय' की शूटिंग कर रही हैं जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

{document1}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+